राम चरण और जाह्नवी कपूर की बुची बाबू सना निर्देशित ‘पेद्दी’ का सिनेमाघरों में सफर तकरीबन खत्म हो चुका है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि इस स्पोर्ट्स ड्रामा का वर्ल्डवाइड और भारत में कितना फाइनल कलेक्शन हुआ है?
वर्ल्डवाइड और भारत में कितनी रही ‘पेद्दी’ की फाइनल कमाई?
‘पेद्दी’ ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी को छोड़कर तेलुगु सहित अन्य भाषाओ में रिलीज हो गई है. इसी के साथ इसका ऑफिशियली थिएट्रिकल रन भी पूरा हो गया है. वहीं फिल्म की फाइनल कमाई की बात करें को राम चरण की इस फ़िल्म ने दुनिया भर में कुल 333 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें भारत से इसने 282 करोड़ रुपये बटोरे थे और विदेशी बाज़ारों से 51 करोड़ रुपये (5.40 मिलियन अमेरिकी डॉलर) कमाए हैं.
‘पेद्दी’ ने कौन से रिकॉर्ड बनाए?
‘पेद्दी’ ने देश और दुनियाभर में अच्छी कमाई तो की ही है साथ ही इसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. बता दें कि ये फिल्म अब तक की ग्यारहवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉलीवुड फिल्म बन गई है. वहीं अगर सिर्फ तेलुगु-भाषा की कमाई को देखें, तो यह छठे नंबर पर है. वहीं यह फिल्म तेलुगु राज्यों में अब तक की पांचवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है, यह कोस्टल आंध्र में चौथी और निज़ाम व सीडेड दोनों क्षेत्रों में छठी सबसे बड़ी फ़िल्म रही है.
तेलुगु राज्यों में किया जबरदस्त परफॉर्म
बता दें कि राम चरण स्टारर इस फिल्म ने तेलुगु राज्यों वाले अपने घरेलू इलाके में ‘ब्लॉकबस्टर’ परफॉर्मेंस दी. कर्नाटक में भी इसका प्रदर्शन अच्छा रहा. ये हिंदी-डब वर्जन में भी रिलीज हुई थी लेकिन हिंदी में ये खास परफॉर्म नहीं कर पाई. विदेशी बाजारों में भी ये ठंडी रही जिससे इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा.
‘पेद्दी’ ने वसूल ली है लागत
बॉक्स ऑफ़िस पर ज्यादातर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, यह फिल्म मुश्किल से अपनी लागत ही वसूल पाई है. प्रोड्यूसर को कुछ मुनाफ़ा हुआ है, जबकि डिस्ट्रीब्यूटर्स को लगभग उतनी ही रकम का नुकसान हुआ है, एक समय ऐसा लगा था कि ये फिल्म घाटे का सौदा साबित होगी, लेकिन किसी तरह यह उससे उबरने में कामयाब रही.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.