राम चरण की ‘पेद्दी’ ब्लॉकबस्टर ओपनिंग वीकेंड के बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफ़िस पर छाई हुई है स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा वाली यह फ़िल्म बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में आई थी और इसने अपने पहले हफ़्ते में शानदार कमाई की. हालांकि वीकडेज़ की वजह से इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव बना रहा. वहीं धीमी रफ्तार होने के बावजूद, ‘पेद्दी’ इस साल की सबसे बड़ी सफल फ़िल्मों में से एक बनी हुई है और एक और बड़े माइलस्टोन के करीब पहुंच रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘पेद्दी’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?
‘पेद्दी’ को बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटते हुए 9 दिन हो चुके हैं. हालांकि इस दौरान इसकी कमाई भी ऊपर-नीचे होती रही है लेकिन फिर भी ये टिकट खिड़की पर जमी हुई है. वहीं पहले हफ्ते में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 193.55 करोड़ कमा लिए थे. अब अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को इसे कई नई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है. लेकिन राम चरण की ‘पेद्दी’ के आगे कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता से लेकर मनोज बाजपेयी की गवर्नर तक फुस्स साबित हुई हैं. फिलहाल ‘पेद्दी’ तमाम नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों पर बढ़त बनाए हुए. हालांकि इसके कलेक्शन में भी मंदी जारी है.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 5.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘पेद्दी’ की भारत में 9 दिनों की कुल नेट कमाई अब 198.70 करोड़ रुपये हो गई है.
‘पेद्दी’ 200 करोड़ी बनने से इंचभर दूर
‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है. हालांकि इसकी कमाई हर दिन घट रही है फिर भी इसने रिलीज के 9 दिनों में 198 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. अब ये 200 करोड़ी बनने से 2 करोड़ रुपये और दूर है. इस मील के पत्थर को ये फिल्म दूसरे शनिवार को हर हाल में पाल कर लेगी और आरआरआर के बाद रामचरण के करियर की दूसरी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म भी बन जाएगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं.
ये भी पढ़ें:-11 सालों से एक अदद हिट को तरस रही हैं कंगना रनौत, जानें- ‘भारत भाग्य विधाता’ एक्ट्रेस की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘पेद्दी’ ने कितना वसूल लिया बजट
‘पेद्दी’ को 350 करोड़ के बजट में बनी है. वहीं ये अब तक 198 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. इसी के साथ इसने अपनी आधी से ज्यादा लागत यानी 56 फीसदी वसूल कर लिया है. अभी ये अपना पूरा बजट वसूलने से 150 करोड़ से भी ज्यादा दूर है. देखने वाली बात होगी कि ‘पेद्दी’ अपनी पूरा लागत वसूल कर पाती है या नहीं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.