साउथ के सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म ‘पेद्दी’ अपनी रिलीज़ के बाद से ही चर्चा में है. फ़ैंस इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और यह 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेद्दी’ को दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और राम चरण की एक्टिंग की भी काफ़ी तारीफ़ हो रही है. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई पर भी असर पड़ा है फिर भी ये फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर जमी हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘पेद्दी’ ने रिलीज के सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘पेद्दी’ ने रिलीज के 7वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘पेद्दी’ अब राम चरण की सफल फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल होती नजर आ रही है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही काफ़ी चर्चा बटोरी थी और सिर्फ़ पेड प्रीव्यू से ही 18.50 करोड़ रुपये कमा डाले थे. इसके बाद, फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त शुरुआत की और पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद इसने दूसरे दिन 26.90 करोड़, तीसरे दिन 29.10 करोड़, चौथे दिन 32.15 करोड़ कमाए थे. वहीं वीकडेड में एंट्री करने के बाद से इसकी कमाई में लगातार मंदी देखी जा रही है. जहां इसने 5वें दिन यानी पहले मंडे को 12.35 करोड़ कमाए थे तो छठे दिन यानी मंगलवार को इसकी कमाई 9.70 करोड़ रुपये ही रही. वहीं अब 7वें दिन भी इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी जा रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले बुधवार को 7.55 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘पेद्दी’ की 7 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 187.55 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-660% का रिटर्न देकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास, कम बजट में हुई थी छप्परफाड़ कमाई
‘पेद्दी’ क्या वसूल पाएगी बजट?
खबरों के मुताबिक, तेलुगु स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ को 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है. मेकर्स ने 6 दिनों में कुल निवेश का 50% से ज्यादा हिस्सा वसूल कर लिया है. ‘पेद्दी’ को सेफ़ ज़ोन में आने के लिए अभी और 165 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. फिलहाल ये फिल्म हर दिन घटती कमाई से जूझ रही है. अगर दूसरे वीकेंड पर इसके कलेक्शन में तेजी नहीं आई तो राम चरण की इस फिल्म मुश्किल में पड़ सकती है. देखने वाली बात होगी कि ‘पेद्दी’ अब आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म कर पाती है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.