Dasun Shanaka: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) टूर्नामेंट जब शुरू भी नहीं हुआ था, तभी से विवादों में घिरा हुआ है। कभी गेंद के साथ छेड़छाड़ का मामला, तो कभी विदेशी खिलाड़ियों द्वारा PSL छोड़ने को लेकर विवादों में घिरा रहा है।
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से एक साल के लिए बैन कर दिया है, जिसके बाद PSL फिर से विवादों में घिर गया है। यह बैन 2026 सीजन में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से लगाया है।
PCB ने शनाका को कितने साल के लिए किया बैन?
दरअसल, श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका को PSL में लाहौर कलंदर्स ने करीब 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने PSL छोड़ दिया और इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) से जुड़ गए। इसके बाद बौखलाए PCB ने अब दासुन शनाका पर एक साल के लिए बैन लगा दिया है। PCB ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए दासुन शनाका पर बैन लगाया है।
KKR के इस खिलाड़ी को भी PCB ने किया है बैन
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खेलने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया, उसके बाद PCB ने बौखलाते हुए मुजरबानी पर दो साल का बैन लगा दिया। आईपीएल में ब्लेसिंग मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उनके बेस प्राइस (Base Price) यानी 75 लाख रुपये शामिल किया था। मुजरबानी को KKR में Mustafizur Rahman की जगह शामिल किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.