Pawan Singh wife Jyoti Singh: पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार ने पत्नी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है। उनके इस बयान के बाद से ज्योति लगातार पोस्ट अपलोड कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना हाल-ए-दिल बयां किया है।
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। उन्हें देख ऐसा लग रहा है कि वो अब भी पवन सिंह के साथ रहने की आस लगाए बैठी हैं। वीडियो में वो मायूस नजर आ रही हैं।
पवन सिंह की याद में गुमसुम दिखीं ज्योति
वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति सिंह गाड़ी में कहीं जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। साथ ही हाथों में चूड़िया पहनी हैं। वो अपनी चूड़ियों को बड़ी ही उदासी के साथ निहारती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में ‘हम तेरे प्यार में…’ गाना बज रहा है जिसके बोल हैं, ‘पंछी छुड़ाकर उसका घर, तुम अपने घर पर ले आए। ये प्यार का पिंजरा मन भाया। हम जी भर-भकर मुस्कुराए। जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आजाद रहो। हम कैसे भुलाए प्यार तेरा। तुम अपने जुबां से ये ना कहो। अब तुम सा जहां में कोई नहीं है। हम तो तुम्हारे हो बैठे। तुम कहते हो कि ऐसे प्यार को भूल जाओ।’
ज्योति सिंह के पोस्ट पर क्या बोले यूजर्स?
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में सिर्फ इमोजी शेयर की है जिसमें उनके इमोशंस देखते ही बन रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वो लोग पवन सिंह को फिर से ज्योति के पास लौटने की बात कह रहे हैं।
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बारे में
पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम सिंह के सुसाइड के बाद ज्योति सिंह से दोबारा शादी कर ली थी। हालांकि, अब उनकी दूसरी शादी भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। ज्योति सिंह और उनके तलाक का केस अदालत में लंबित है। जहां ज्योति सिंह अपने रिश्ते को मौका देना चाहती हैं, वहीं पवन सिंह इसके मूड में नहीं हैं। वो अब अपनी दूसरी शादी तोड़ने का पूरा मन बना चुके हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.