पवन सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है.अपने अभी तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. साथ ही कई सुपरहिट गाने भी दिए हैं. प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा सक्सेसफुल रहने वाले पवन सिंह पर्नसल लाइफ में हमेशा विवादों से घिरे रहे.
पिछले काफी दिनों से वो अपनी वाइफ ज्योति सिंह के संग चल रहे तलाक के विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.इसके अलावा पवन सिंह अक्सर अपने बयानों से नया विवाद खड़ा कर देते हैं.चलिए जानते हैं उन्होंने आखिर अब क्या कहा है.पवन सिंह हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे.
पवन सिंह का फूटा गुस्सा
इस दौरान एक्टर ने कई मुद्दों पर बात की. इसी बीच जब भोजपुरी में अश्लीलता की बात आई तो वो भड़क गए.उसके बाद हिंदी गानों को लेकर भी उन्होंने कई सवाल खड़े कर दिए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पवन सिंह ने कहा,’ये क्या है, मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए?छत पर सोया था बहनोई,चोली के पीछे क्या है, और तो और बेबी को..मेरे गाने का लाइन ये है तू लगावेलु जब लिपस्टिक..हिलेला आरा सारा डिस्ट्रिक, जिला टॉप लागेलु, कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलु.ये तो है. अच्छाई-बुराई किस इंडस्ट्री में नहीं है.पर मैंने शायद नहीं देखा है कि कहीं किसी पर सवाल उठाया जा रहा हो कि ये है वो है. दिस है दैट है क्यों हैं. लेकिन भोजपुरी के लिए, एक पवन सिंह किसी भी मंच पर बैठता है तो ये सवाल जरूर आता है कि भोजपुरी में अश्लीलता है.’
पवन सिंह ने आगे कहा,’मैं ये बताना चाहता हूं कि ये क्या है मुन्नी बनदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, छत पर सोया था बहनोई, चोली के पीछे क्या है और बेबी बेबी..देखा जाए तो अच्छाई-बुराई हर इंडस्ट्री में है.सवाल कहीं नहीं उठता है. मैंने देखा भी नहीं है शायद. ये भोजपुरी में जो उठता है ना और बार-बार एक ही सवाल हर मंच पर तो आदमी कितनी बार जवाब देगा.’
ये भी पढ़ें:-राशा थडानी ने स्टार किड्स के खिलाफ करवाया नेगेटिव पीआर? मां रवीना टंडन ने दिया रिएक्शन
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.