भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. पवन सिंह की दमदार पर्सनैलिटी और लग्जरी लाइफ चर्चा में रहती है. उन्होंने फिल्मों और गानों से खूब कमाई की है. अब वो पॉलिटिक्स में भी एंट्री करने जा रहे हैं. पवन सिंह को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है.
पवन सिंह की नेटवर्थ
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पवन सिंह की संपत्ति 2024 के लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक 2.7 करोड़ रुपये बढ़ी है. पवन सिंह की कुल नेटवर्थ 19.44 करोड़ रुपये है. उनके पास लगभग 4 करोड़ की 4 कारें हैं. इसमें एक लैंड क्रूजर गाड़ी भी है.
ये भी पढ़ें- Tumbadchi Manjula Day 3 BO: 6 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी फिल्म ने 3 दिन में ही कर ली बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस धमाका
बता दें कि पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. पवन सिंह की शादी ज्योति सिंह के साथ हुई थी. लेकिन ज्योति संग अब उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. बात तलाक तक पहुंच गई है. उनका तलाक केस कोर्ट में हैं. ज्योति सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर पवन सिंह को लेकर पोस्ट भी करती रहती हैं.
पवन सिंह का वर्कफ्रंट
पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. उन्होंने 2007 में फिल्मों में काम करना शुरू किया था. उनकी प्रतिज्ञा, बजरंग, सत्या, राजा, शेर सिंह, मां तुझे सलाम, जय हिंद, मैंने उनको साजन सुन लिया जैसी फिल्में चर्चा में रही.
सलमान खान के करीबी दोस्त का हुआ निधन, श्मशान घाट पर इमोशनल हुए दबंग खान
अब वो बॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म स्त्री 2 के लिए गाना गाया था. उनका गाना ‘आई नहीं’ चार्टबस्टर हिट रहा. गाने को बहुत पसंद किया गया. वहीं उन्होंने राइज एंड फॉल नाम के एक रियलिटी शो में भी काम किया. पवन सिंह की वजह से वो शो भी चर्चा में रहा था. हालांकि, पवन सिंह बीच शो से ही बाहर हो गए थे. उन्होंने प्रपंच नाम की एक वेब सीरीज भी की.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.