उस्ताद भगत सिंह एक्टर पवन कल्याण की हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद सर्जरी हुई थी. तब से फैंस एक्टर का हेल्थ अपडेट जानने के लिए बेसब्र हो रहे हैं. वहीं अब पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने बताया है कि एक्टर की हालत अब कैसी है?
सर्जरी के बाद अब कैसी है पवन कल्याण की हेल्थ?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता-राजनेता की शुक्रवार की सुबह एक ऑफिशियल मीटिंग के दौरान तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अब उनकी सेहत के बारे में अपडेट दिया है.फैंस और वेल विशर्स को पवन कल्याण का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए उनकी पत्नी, अन्ना कोनिडेला ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा मैसेज लिखा. अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अन्ना कोनिडेला ने लिखा, “वे ठीक हो रहे हैं. सब ठीक है. थैंक्यू.”
पवन कल्याण को क्या हुआ था?
पवन कल्याण की पॉलिटिकल पार्टी, जन सेना पार्टी द्वारा जारी एक्स पर जारी एक बयान में कहा गया है, “पवन कल्याण की शनिवार शाम को सर्जरी हुई. शुक्रवार सुबह अपने अधिकारियों के साथ प्रशासनिक मामलों पर चर्चा करते समय उन्हें तेज दर्द महसूस हुआ. वे पिछले कुछ महीनों से हेल्थ रिलेटेड इश्यूज से जूझ रहे हैं. अपने पर्सनल फिजिशियन की सलाह पर उन्होंने शुक्रवार के ऑफिशियल प्रोग्राम कैंसिल कर दिए और अस्पताल गए.”
नोट में आगे लिखा था, “अस्पताल में डॉक्टरों ने एमआरआई सहित कई मेडिकल टेस्ट किए. रिपोर्ट्स का रिव्यू करने के बाद, मेडिकल टीम को सर्जरी जरूरी लगी .डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वे एक से दस दिन के आराम के बाद ऑफिशियल कामों पर लौट सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया है कि लॉन्गटाइम सावधानी बरतनी जरूरी होगी और पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है.”
पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा के बारे में
पवन कल्याण की मुलाकात रशियन अन्ना से उनकी 2011 में आई फिल्म ‘तीन मार’ के सेट पर हुई थी. 2013 में जब उनकी शादी की खबर फैली, तो कई लोगों ने उन्हें फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली दाना मार्क्स समझ लिया. ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अन्ना की बेटी पोलेना अंजना पवनोवा को गोद लिया था. उनके बेटे मार्क शंकर पवनोविच का जन्म 2017 में हुआ था.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.