Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को बड़े पर्दे पर चार दिन पूरे हो चुके हैं। इन चार दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में नजर आई थीं। फिल्म दर्शकों को हंसाने में कामयाब हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्मेंस भी ठीकठाक है।
मंडे टेस्ट में कैसा रहा ‘पति पत्नी और वो 2’ का हाल?
Sacnilk ने अब आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के चौथे दिन यानि पहले सोमवार के बॉक्स ऑफिस आकंड़े दे दिए हैं जो ज्यादा कुछ खास नहीं हैं। ये शुरुआती आंकड़े हैं जिनमें कल तक बदलाव हो सकता है। अबतक सामने आए अर्ली ट्रेंड की माने तो, फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ ने डे 4 पर लगभग 3.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
आपको बता दें कि ‘पति पत्नी और वो 2’ का डे 4 का कलेक्शन उसके ओपनिंग डे कलेक्शन के काफी करीब है। फिल्म ने अपने पहले दिन चार करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। हालांकि, वीकेंड आते ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हल्की सी ग्रोथ देखी गई। जहां फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ ने दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं इसने तीसरे दिन यानि पहले रविवार को थोड़ी और ग्रोथ दिखाते हुए 7.75 करोड़ रुपये कमा डाले।
चार दिनों में कहां तक पहुंची ‘पति पत्नी और वो 2’?
‘पति पत्नी और वो 2’ काफी धीमे-धीमे रफ्तार में बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। अब चार दिनों के बाद आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है। अब देखते हैं कि क्या इस वीक में ये फिल्म हाफ सेंचुरी मार पाएगी या नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.