‘पति पत्नी और पंगा’ का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है. इस बार भी कई दिलचस्प सेलिब्रिटी कपल्स इस शो में शामिल होंगे. इस संडे के वीकेंड के वॉर एपिसोड में बिग बॉस 20 में ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुखी संग शो की दो कंफर्म जोड़िया पहुंची थी. राहुल वैद्य और उनकी पत्नी दिशा परमार और अर्जुन बिजलानी संग उनकी पत्नी शो की कंफर्म जोड़ियां हैं.
वहीं भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी भी ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में शामिल हो सकते हैं.
‘पति पत्नी और पंगा 2’ में मनोज तिवारी पत्नी सुरभि संग लेंगे हिस्सा
दरअसल ‘टेली मसाला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी के हिस्सा लेने की कंफर्मेशन हो गई है. जहां मनोज एंटरटेनमेंट और पॉलिटिक्स दोनों ही क्षेत्रों में एक जाना-माना चेहरा हैं, वहीं उनकी पत्नी सुरभि ने ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद किया है. उनके शो में शामिल होने से दर्शकों को उनकी पब्लिक लाइफ़ से हटकर उनके रिश्ते को करीब से देखने का मौका मिल सकता है.
[insta]
मनोज तिवारी की बेटी रिति बिग बॉस 20 की हैं कंटेस्टेंट
जहां मनोज तिवारी और उनकी पत्नी ‘पति पत्नी और पंगा 2’ की जोड़ी होंगे वहीं मनोज की बेटी रिति तिवारी इन दिनों सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. रिति शो में खुद को रॉकस्टार बताकर खूब सुर्खियां बटोर रही है.
‘पति पत्नी और पंगा 2’ के कंटेस्टेंट
बता दें कि ‘पति पत्नी और पंगा 2’ को लेकर कई अन्य सेलिब्रिटी कपल्स के नामों की भी चर्चा हो रही है. दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया के भी शो का हिस्सा बनने की खबरें है. कहा जा रहा है कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी, दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल, और शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ केलकर से भी कॉन्टेक्ट किया गया है. हालांकि, इनमें से ज़्यादातर नामों को अभी तक चैनल या मेकर्स की ओर से ऑफिशयली कंफर्म नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें:- ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, दिखा रश्मिका मंदाना का अनदेखा अवतार
‘पति पत्नी और पंगा 2’ के बारे में
‘पति पत्नी और पंगा 2’ में सेलिब्रिटी कपल्स कई तरह के चैलेंज और रिलेशनशिप से जुड़े टास्क में हिस्सा लेंगे. टेलीविजन, फ़िल्मों और एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े कपल्स के नामों पर विचार किया जा रहा है और शो के प्रीमियर के आस-पास ही कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट सामने आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें:-तीसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, बस इतना कमाते ही हो जाएगी सुपरहिट
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.