मंगलवार को सुबह गुजरात के वलसाड में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। विरार से भरूच जा रही ट्रेन नंबर- 19101, विरार-भरूच मेमू ट्रेन भिलाड रेलवे स्टेशन पहुंचते समय पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन के DMC (ड्राइविंग मोटर कोच) के अगले 4 पहिए पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को सुबह 6.27 बजे हुआ हादसा
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे हादसे में किसी भी यात्रा, रेल कर्मचारी या आम लोगों के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरा हादसा मंगलवार को सुबह 06.27 बजे हुआ। पश्चिम रेलवे ने हादसे के तुरंत बाद ट्रेन को पटरी पर दोबारा लाने का काम शुरू कर दिया है।
हादसे की वजह से कुछ ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव
इस घटना की वजह से मुंबई-अहमदाबाद रूट पर रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 4 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने इन चारों ट्रेन की डिटेल्स शेयर की हैं।
- 28 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 19015, दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस अब 10:30 बजे प्रस्थान करेगी।
- 28 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 09055, बांद्रा टर्मिनस-उधना एक्सप्रेस 10:00 बजे प्रस्थान करेगी।
- 28 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 59045, मुंबई सेंट्रल-वापी एक्सप्रेस 10:55 बजे प्रस्थान करेगी।
- 28 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 09001, मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.