बिटिया को दहेज देने के बजाय माता-पिता 3 ऐसी चीजें दे सकते हैं, जो उसे जिंदगीभर खुशी देंगे और वह ससुराल में हमेशा खुशी से रहेगी। चलिए बताते हैं आप क्या दे सकते हैं।
कौन सी 3 चीजें हैं बेटी के लिए जरूरी
1. बेटी को बनाओ काबिल
माता-पिता ही बेटी को शिक्षित और काबिल बनाने में खास रोल निभा सकते हैं। अगर आप चाहेंगे कि बिटिया आसमान की बुलंदियों को छू लें, तो आप उसे कभी पढ़ने और आगे बढ़ने से नहीं रोकेंगे। जब बेटी शिक्षित होती है, तो वह खुद आगे बढ़ती है और परिवार को भी बराबरी से लेकर चलती है। बेटी को आप इतना काबिल बना दीजिए कि कभी उसे किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े और किसी भी मदद के लिए किसी का मोहताज न होना पड़े।
2. फाइनेंशियल सेक्योरिटी
बेटी को आप जितना दहेज देंगे, उतना उसके नाम पर एफडी करवा दीजिए। इससे उसके पास अपनी फाइनेंशियल सेक्योरिटी रहेगी और उसे कभी किसी चीज के लिए दूसरों का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। बिटिया के नाम कुछ न कुछ बैलेंस जमा कर सकते हैं। ऐसा आप उसके जन्म से ही कर सकते हैं और 18 साल के होने पर उसे नॉमिनी बना दीजिए। आजकल लड़कियों के लिए कई योजनाएं चल रही हैं।
3. माता-पिता का सपोर्ट
तीसरी आप सबसे बड़ी चीज बेटी को दे सकते हैं, वह है माता-पिता का फुल सपोर्ट। शादी हो गई, इसका ये मतलब नहीं है कि बेटी पराई हो गई। उसे हर जगह सपोर्ट करें और उसे यह यकीन दिलाए कि कभी भी आप उसका साथ नहीं छोड़ेंगे। जब आप बेटी के पीछे दीवार बनकर खड़े रहेंगे, तो वह ससुराल में कभी दुखी नहीं होगी और सामने वाले लोगों को भी पता रहेगा कि बिटिया अकेली नहीं है।
दहेज के लिए सख्त कानून
दहेज लेने या देने में दोषी पाए जाने पर धारा 3 के तहत कम से कम 5 साल की जेल और कम से कम ₹15,000 या दहेज की कीमत, जो अधिक हो, उतना जुर्माना हो सकता है। साथ ही दहेज की मांग करना भी अपराध है, भले ही वास्तव में दहेज दिया न गया हो। ऐसे में धारा 4 लगती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.