नई दिल्ली: संसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा भगवा कपड़े पहनकर नुक्कड़ नाटक पर सपा सांसद राम गोपाल यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने पप्पू यादव के नाटक को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी का संतों से कोई वास्ता नहीं, ऐसा नहीं होना चाहिए था। रामगोपाल यादव ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अपना यह पक्ष रखा।
‘राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सदन में उठाएंगे’
उन्होंने कहा, “वो गलत था क्योंकि राम मंदिर में चोरी से संतों का कोई वास्ता नहीं है। वो गलत चीज थी, ऐसा नहीं होना चाहिए था।” उन्होंने आगे कहा, “हम राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सदन में उठाएंगे। ये गंभीर मामला है।”
संसद परिसर में ‘दान पेटी’ लेकर पहुंचे थे पप्पू यादव
बता दें कि 31 जुलाई शुक्रवार को विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को नाट्यकला के माध्यम से दर्शाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और इस मामले पर संसद में चर्चा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव पुजारी का वेश धारण करके संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के सामने ‘दान पेटी’ के साथ बैठे थे।
इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई नेता उस ‘दान पेटी’ में पैसे डालने के लिए गए तो पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में डाल लिए और यह दर्शाने का प्रयास किया कि इसी तरह से राम मंदिर के चढ़ावे को चुराया गया था। इसके बाद कई विपक्षी सदस्यों ने ‘चोर-चोर’ और ‘चढ़ावा चोर’ कहते हुए पप्पू यादव को घेर लिया।
पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली और वाराणसी में शिकायत
इसके बाद नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने पार्टी विधायकों के साथ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं वाराणसी में भी केस दर्ज हुआ है। वाराणसी के पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि संतों की तहरीर पर कोतवाली थाने में राहुल गांधी, यादव और प्रसाद के खिलाफ सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाया-बीजेपी
बांसुरी ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शन की आड़ में सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि संसद परिसर में प्रदर्शन के बहाने सांसद पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक नाटक किया। यह कोई प्रदर्शन नहीं था। यह सनातन संस्कृति का मजाक, संत समाज का उपहास और भारतीय परंपराओं का अपमान था।
पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चप्पल फेंकने का आरोप
वहीं रविवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में किए गए नाटक को सही ठहराया, जिसके बाद एक व्यक्ति ने उन पर चप्पल फेंक दी। इस घटना के बाद उनके समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई हो गई। यादव ने कहा कि वह “जान लेने की कोशिश” से डरने वाले नहीं हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और गाजियाबाद में लोहे का सामान बनाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। (ANI)
ये भी पढ़ें :
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.