पाकिस्तान ने अपनी कब्र खुद खोद दी है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पीओके में दहशत और लाशें बिछाकर पाकिस्तानी सेना का मन नहीं भरा तो अब उसने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दी। जिसके बाद तालिबान भयंकर भड़क चुका है। अफगानिस्तान ने अब यह कसम खा ली है कि पाकिस्तान को भूगोल से मिटा के ही दम लेंगे। पाकिस्तान अब ऐसा फंस गया है कि उसका नक्शे से गायब होना तय माना जा रहा है। दुनिया भर में पाकिस्तान बड़ी-बड़ी बातें करता है। खुद को आतंकवाद का शिकार बताता है। लेकिन जब सच सामने आता है तो तस्वीर बिल्कुल ही उल्टी दिखाई देती है। बेगुनाहों की जान लेना, पड़ोसियों पर हमला करना, पूरे इलाके में दहशत फैलाना, आतंकियों को पालना और फिर खुद विक्टिम कार्ड खेलना। यही है पाकिस्तान का असली चेहरा। जो ताजा मामला सामने आया है वो अफगानिस्तान का है। मंगलवार रात पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के कुनार और कई प्रांतों में हवाई हमले किए।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने इन 60 ट्रकों ने मचाया हड़कंप, 21 सैनिक गायब!
तालिबान सरकार का यह दावा है कि इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से 11 मासूम बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं और कई घर जो हैं यहां पर मलबे में बदल गए। सबसे बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी तक नहीं ली। मुंह फेर दिया। लेकिन अफगानिस्तान ने सीधे यह आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। यहां पर जानि हुई है और यही पाकिस्तान का दोहरा चेहरा इसी से सामने आता है। पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की बातें करता है। लेकिन जब बम गिरते हैं तो निशाने पर आतंकी नहीं बल्कि मासूम बच्चों के घर होते हैं। सवाल यह है कि आखिर पाकिस्तान किससे लड़ रहा है? आतंकवाद से या फिर बेगुनाहों से? तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इसे अमानवीय अपराध बताया है।
वहीं अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद ने भी पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है।
इसे भी पढ़ें: मुज़फ़्फ़राबाद के पास पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, 21 सैनिकों की मौत
उनका यह कहना है कि पाकिस्तान अपनी गलत नीतियों और दुनिया भर और दुश्मनी भरे रवय का परिणाम खुद भुगत रहा है। दरअसल बता दें कि यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान का यह जो तनाव है यह आज का नहीं है। पिछले चार महीनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में लगातार संघर्ष चल रहा है। पाकिस्तान यह दावा करता है कि टीटीपी यानी कि तहरीक तालिबान पाकिस्तान के लड़ाके अफगानिस्तान में छिपे हुए हैं। लेकिन सवाल यह है कि अगर आतंकियों को निशाना बनाना था पाकिस्तान को तो फिर मासूम बच्चों की लाशें क्यों बिछी? यही सवाल अब पूरी दुनिया पाकिस्तान से पूछ रही है। पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी इसलिए भी बज चुकी है क्योंकि तालीबान अब खुलकर जवाब देने के मूड में दिखाई दे रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.