किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Page Industries dividend record date)
शेयर बाजारों को दी जानकारी में पेज इंडस्ट्रीज की तरफ से बताया गया है कि एक शेयर पर 200 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 19 अगस्त यानी बुधवार को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। इस दिन जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर रहेंगे उन्हें 200 रुपये का लाभ हर एक शेयर पर मिलेगा।
275 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है कंपनी (Page Industries dividend)
इससे पहले कंपनी के शेयर 2026 में दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुके हैं। पहली बार कंपनी के शेयर फरवरी में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड मिला था। दूसरी बार कंपनी के शेयर मई में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को 150 रुपये का डिविडेंड मिला था।
इससे पहले कंपनी के शेयर 2025 में भी कई बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Page Industries share performance)
पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत लुढ़क गया है। दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत और तीन साल में 9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 39 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 10 साल में यह स्टॉक 161 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह भी सेंसेक्स इंडेक्स के 178 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.