त्योहार पर बेसन की लड्डू घर पर आसानी से बनने वाली मिठाई है, जिसे आप बिना मावा के आसानी से तैयार कर सकते हैं। शुद्ध देसी घी, बेसन और पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे तैयार किया जाता है। आपने घी और बेसन से बने लड्डू कई बार खाए होंगे, लेकिन एक बार दूध और मलाई से तैयार बेसन के लड्डू बनाकर जरूर खाएं। ये लड्डू इतने स्वादिष्ट बनते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। इस तरह बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी आसान है। तो इस बार रक्षाबंधन पर दूध से बने बेसन के लड्डू बनाकर अपने भाई को खिलाएं।
दूध वाले बेसन के लड्डू की रेसिपी
पहला स्टेप- बेसन का लड्डू बनाने के लिए 2 कप मोटा यानि दानेदार बेसन का इस्तेमाल करें। अगर मोटा बेसन नहीं है तो आप बेसन में थोड़ी सूजी मिला सकते हैं। अब एक कड़ाही में बेसन को बिना घी डाले सूखा ही भूनते रहें। गैस धीमी रखें और करीब 10 मिनट लगातार चलाते हुए बेसन को भून लें। जब बेसन का रंग हल्का बदल जाए और भुनी हुई खुशबू आने लगे तो समझ लें बेसन भुन चुका है। इसे किसी बाउल में निकाल लें।
दूसरा स्टेप- बेसन के लड्डू में बूरा डालते हैं। अगर बूरा नहीं है तो घर में चीनी से तगार यानि बूरा बना सकते हैं। इसके लिए 1 कप चीनी लें और उसमें आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। तगार बनाने के लिए आपको चाशनी को लगातार चलाते रहना है। चलाते जाएंगे तो ये सफेद और सूखती जाएगी। आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच घी डालकर चला सकते हैं। इसे लगातार चलाते रहेंगे तो एकदम दानेदार तगार बनेगा। अगर इसमें दरदरापन ज्यादा हो तो एक बार मिक्सी में घुमा दें।
तीसरा स्टेप- वैसे बेसन के लड्डू में कोई ड्राई फ्रूट्स नहीं पड़ते, लेकिन आप घर पर अपनी पसंद से काजू, बादाम को काटकर डाल सकते हैं। खुशबू के लिए इलायची पाउडर तैयार कर लें। अब जो बेसन है उसमें आधा कप दूध और आधा कप घर की क्रीम यानि मलाई मिला दें। अब बेसन का एक अच्छा मूंगदाल हलवा जैसा पेस्ट बना लें।
चौथा स्टेप- अब नॉन स्टिक कड़ाही रखें और उसमें 2-3 चम्मच घी डालें। पूरे बेसन को भूनने में 1 कप घी लगेगा जिसे एक बार में नहीं डालना है। जैसे ही घी पिघले बेसन का घोल मिला दें। अब बेसन को लगातार चलाते हुए भूनें। गैस की फ्लेम मीडियम टू लो रखनी है। बेसन को भूनने में 15-20 मिनट लगेंगे। बीच-बीच में घी और मिलाते रहें। आपको भुनाई के दौरान पूरा 1 कप घी डाल देना है।
पांचवां स्टेप- भुने हुए बेसन को किसी बाउल में निकाल लें। इसमें कटे काजू-बादाम डालें। पिसी इलायची डालें। सारी चीजों को मिला दें। जब मिश्रण हाथ सहने जितना ठंडा हो तो इसमें तैयार की गई तगार डाल दें। अच्छी तरह से मिलाएं और इससे गोल-गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लें। थोड़ी देर रखने पर लड्डू पूरी तरह सेट हो जाएंगे।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.