Padma Awards 2026: सोमवार, 25 मई को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह आयोजन हुआ है। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कई लोगों को पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा गया। पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल जगत के कई सितारों को भी सम्मानित किया।
द्रौपदी मुर्मू भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को श के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया। वहीं, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता पैरा हाई जंपर प्रवीण कुमार को भी पद्म श्री सम्मानित किया।
इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इसमें क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं।
हरमनप्रीत और रोहित पद्मश्री से सम्मानित
हरमनप्रीत कौर ने पिछले साल इतिहास रचा था। वह भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली महिला कप्तान बनी। भारतीय टीम में उनके शानदार करियर, उपलब्धियों और नेतृत्व के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं, हरमनप्रीत के अलावा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा, पैरा हाई जंपर में प्रवीण कुमार जो उत्तर प्रदेश के गोविंदगढ़ के रहने वाले हैं, उन्हें भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.