OTT पर एक खास तरह की क्राइम थ्रिलर सीरीज मौजूद है। इस सीरीज को सेट पर नहीं बल्कि लॉकडाउन के दौरान एक्टर्स ने खुद अपने-अपने घर पर बैठे शूट किया था।
कैसे शूट हुई थी ये पूरी सीरीज?
दरअसल, लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद रहकर इस सीरीज की पूरी शूटिंग की गई थी। एक्टर्स ने अपने-अपने घरों से जूम कॉल, वेबकैम और स्मार्टफोन की मदद से इस सीरीज की शूटिंग की। यही वजह है कि इस क्राइम थ्रिलर की कहानी के साथ-साथ इसका स्क्रीनलाइफ फॉर्मेट भी दर्शकों का ध्यान खींचता है।
क्या है इस सीरीज का नाम?
इस सीरीज का नाम ‘द गॉन गेम’ है। इसकी कहानी साहिल गुजराल (अर्जुन माथुर) से शुरू होती है। बैंकॉक से लौटने के बाद साहिल में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं और वह खुद को घर में आइसोलेट कर लेता है। कुछ समय बाद परिवार को खबर मिलती है कि कोरोना की वजह से उसकी मौत हो गई है। लेकिन कहानी यहीं से असली मोड़ लेती है। साहिल की बहन अमारा (श्वेता त्रिपाठी) को जब उसकी मौत पर शक होता है, तो वह मामले की तह तक जाने की कोशिश करती है। जांच के दौरान उसे पता चलता है कि जिस अस्पताल में साहिल के भर्ती होने और मौत की बात कही जा रही थी, वहां उसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं है।
सीरीज में आगे क्या होता है?
अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर साहिल के साथ हुआ क्या? क्या उसकी हत्या हुई है या फिर उसने खुद अपनी मौत का नाटक रचा है? जैसे-जैसे अमारा इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करती है, गुजराल परिवार से जुड़े कई ऐसे राज सामने आने लगते हैं, जिनसे देख लोग दंग रह जाते हैं।
क्या है सीरीज की सबसे खास बात?
सीरीज की कहानी ज्यादा लंबी नहीं खिंची गई है। पहले सीजन में सिर्फ 4 एपिसोड हैं और हर एपिसोड के अंत में ऐसा मोड़ आता है, जो अगले एपिसोड को देखने की उत्सुकता बढ़ा देता है। यानी अगर आपको तेज रफ्तार वाली मर्डर मिस्ट्री पसंद है, तो यह सीरीज आपको बोर नहीं करेगी।
इस सीरीज में कौन-कौन है?
स्टारकास्ट की बात करें तो संजय कपूर, श्वेता त्रिपाठी, अर्जुन माथुर, श्रेया पिलगांवकर और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने कहानी को मजबूत बनाया है। खास बात यह है कि इतने सीमित सेटअप में शूट होने के बावजूद एक्टिंग और कहानी का असर कम नहीं होता।
देखें या नहीं?
अगर आपको ऐसी क्राइम थ्रिलर पसंद हैं, जिनमें सिर्फ पुलिस और अपराधी की कहानी नहीं, बल्कि परिवार, रिश्तों, झूठ और उलझनों को भी जगह दी जाती है, तो ‘द गॉन गेम’ को एक मौका दिया जा सकता है। सीरीज छोटी है, कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और सबसे खास बात यह है कि आखिरी तक आपको यकीन नहीं होता कि असली खेल आखिर किसने रचा है।
समरी
IMDb रेटिंग: 7.9/10
कहां देखें: जियोहॉटस्टार
डायरेक्टर: निखिल नागेश भट्ट
यहां देखिए इसका ट्रेलर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.