OTT Crime Thriller Series: आपको अरशद वारसी की ‘असुर’ पसंद आई थी? हां! तो आपको ये 8 एपिसोड वाली सीरीज भी पसंद आएगी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।
क्या है इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी?
कहानी की शुरुआत तमिलनाडु की हसीन वादियों के बीच बसी एक शांत जगह से होती है, जहां अचानक 18 साल की एक खूबसूरत लड़की की रहस्यमयी और दर्दनाक हत्या हो जाती है। इसके बाद शुरू होता है झूठ, मनगढ़ंत कहानियों और अफवाहों का ऐसा चक्रव्यूह जिसमें पूरा समाज पिसने लगता है। केस की गुत्थी सुलझाने उतरा एक ईमानदार पुलिस अफसर जैसे-जैसे सच की तह तक पहुंचने की कोशिश करता है, लेकिन वो खुद इस भूलभुलैया और अपने ही अतीत के सायों में उलझ जाता है।
क्या है प्राइम वीडियो की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का नाम?
इस सीरीज का नाम ‘वधंधी’ है। ये सीरीज एंड्रयू वसंत स्टीफन के निर्देशन में बनी है। इसे ‘विक्रम वेधा’ फेम पुष्कर-गायत्री ने प्रोड्यूस किया है। ‘वधंधी’ एक तमिल शब्द है, इसका हिंदी मतलब ‘अफवाह’ होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस सीरीज को लेकर जबरदस्त चर्चा छिड़ी हुई है। रेडिट पर थ्रिलर लवर्स दावा कर रहे हैं कि इसका ग्रिपिंग प्लॉट और डार्क टोन कल्ट-क्लासिक सीरीज ‘असुर’ से भी कहीं ज्यादा गहरा और एंगेजिंग है।
दमदार एक्टिंग
सब-इंस्पेक्टर विवेक के किरदार में एक्टर एस. जे. सूर्या ने अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। एक जुनूनी, थके हुए लेकिन सच के भूखे पुलिस अफसर के दर्द और गुस्से को उन्होंने जिस शिद्दत से स्क्रीन पर उतारा है, वह कमाल है। वेलनी के किरदार में संजना ने अपनी सादगी से दिल जीता है, वहीं लैला (वेलनी की मां) और नासर (Nasser) जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी अदाकारी से सीरीज में गहराई जोड़ दी है।
हिंदी में भी है ‘वधंधी’?
इस वेब सीरीज को IMDb पर 7.9 की शानदार रेटिंग मिली है। आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके कुछ 8 एपिसोड हैं और ये हिंदी में भी है। इसका दूसरा सीजन इसी साल ओटीटी पर रिलीज होने वाला है।
क्यों देखनी चाहिए ये सीरीज?
1. अगर आपको ‘असुर’ का साइकोलॉजिकल थ्रिल पसंद आया था, तो ‘वधंधी’ आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी।
2. ये सीरीज दिखाती है कि कैसे समाज बिना सच जाने किसी भी इंसान या पीड़ित का कैरेक्टर असैसिनेशन करने में एक मिनट नहीं लगाते।
3. सीरीज का बैकग्राउंड स्कोर हर पल तनाव बनाए रखता है और इसका डार्क विजुअल टोन आपको सीधे कहानी के माहौल में खींच लेता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.