मनोरंजन जगत के चर्चित चेहरों में शामिल ओरी इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के एक हालिया एपिसोड और उसके बाद इंडिया फोरम को दिए गए इंटरव्यू में ओरी ने अभिनेत्री सारा अली खान के करियर पर निशाना साधा, जिससे दोनों के बीच का विवाद एक बार फिर गहरा गया है।
ओरी ने फिल्म ‘सिम्बा’ का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में तंज कसा कि अगर रोहित शेट्टी सारा अली खान को इतनी बड़ी हिट फिल्म दे सकते हैं, तो वह उनके लिए भी कुछ कमाल कर सकते हैं।
इंडिया फोरम को दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने फिल्म सिम्बा के बारे में बात करते हुए कहा,’मैंने शो तो नहीं देखा, लेकिन रोहित शेट्टी को तो मैं जानता ही हूं।’ उन्होंने इशारों-इशारों में तंज कसते हुए आगे कहा,’और जिस तरह से उन्होंने सारा अली खान को इतनी बड़ी हिट फिल्म दी है इससे मैं भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं कि मैं उनके डायरेक्शन में काम कर सकूं। अगर आप उनके लिए ऐसा कर सकते हैं, तो मेरे लिए भी जरूर कर सकते हैं।’
इसे भी पढ़ें: King के सेट से Abhishek Bachchan का खूंखार लुक लीक! हाथ में शॉटगन और ग्रे ओवरकोट में ‘विलेन’ बने
दोस्ती में क्यों आई दरार?
दोनों के बीच रिश्तों की कड़वाहट तब साफ हो गई जब ओरी ने खुलासा किया कि उन्होंने सारा अली खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इब्राहिम अली खान को भी लंबे समय से फॉलो नहीं कर रहे हैं। ओरी का दावा है कि सारा के साथ दोस्ती का दिखावा करना मुमकिन नहीं है, खासकर उन स्थितियों के बाद जो सारा के परिवार की ओर से पैदा हुईं। उन्होंने यहां तक कहा कि सारा की मां अमृता सिंह की बातों से उन्हें काफी ठेस पहुंची है।
इसे भी पढ़ें: PHOTO GALLERY । Cannes 2026 के India Pavilion में Alia Bhatt का जलवा, पारंपरिक साड़ी को दिया Modern गाउन का Twist
कहां से शुरू हुई दोनों के बीच अनबन?
इस पूरे विवाद की जड़ वह इंटरव्यू है जिसमें ओरी ने मजाक-मजाक में सारा के एक्टिंग करियर पर टिप्पणी की थी। हालांकि ओरी ने इसे महज एक जोक बताया था, लेकिन सारा के परिवार को यह पसंद नहीं आया। इसके बाद मामला तब और बिगड़ गया जब इस विवाद में अमृता सिंह का नाम भी जुड़ गया। तभी से दोनों के बीच बातचीत बंद है और सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.