शुक्रवार को निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और विपक्ष के दूसरे नेताओं ने संसद परिसर में एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में दान की कथित चोरी का नाटक करके यह विरोध जताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रदर्शन में 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने वाले छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का भी विरोध किया गया।
इसे भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा? X बायो से हटाया पार्टी का नाम, सोशल मीडिया पर हलचल मची हलचल
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पुजारी का वेश धारण करके संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के सामने ‘दान पेटी’ के साथ बैठे थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई नेता उस ‘दान पेटी’ में पैसे डालने के लिए गए तो पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में डाल लिए और यह दर्शाने का प्रयास किया कि इसी तरह से राम मंदिर के चढ़ावे को चुराया गया था। इसके बाद कई विपक्षी सदस्यों ने ‘चोर-चोर’ और ‘चढ़ावा चोर’ कहते हुए पप्पू यादव को घेर लिया।
इसे भी पढ़ें: BJP के Sudhanshu Trivedi का Samajwadi Party पर हमला, बोले- राम मंदिर पर ढोंग कर रहे विरोधी
फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कहा जा सकता है कि इस लड़ाई की शुरुआत अखिलेश यादव ने की थी, और इसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है, जो हमें अयोध्या की जनता ने सौंपी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन भूमि है। यदि अयोध्या का अपमान हुआ है, तो हम इस मुद्दे को पूरी दृढ़ता के साथ उठाएंगे। हम इसे संसद में भी उठाएंगे और इस पर चर्चा की मांग भी करेंगे। विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ भी संसद परिसर में नारेबाजी की और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs stage a protest over the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/W3netnDNPI
— ANI (@ANI) July 31, 2026
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.