OPPO A7 Pro Max स्मार्टफोन 4 अगस्त को चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह सबसे बड़ी 10,000mAh बैटरी वाला ओप्पो फोन होगा। इसमें 12GB तक रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलेगा। इसमें और क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं
4 अगस्त को आ रहा OPPO A7 Pro Max, मिलेगी 10,000mAh बैटरी
ओप्पो A7 प्रो मैक्स फोन चीन में 4 अगस्त को लॉन्च होगा। दावा है कि यह ओप्पो का पहला फोन होगा जिसमें 10,000mAh बैटरी मिलेगी। फोन की प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि यह फोन तीन कलर्स – ब्लैक, ऑरेंज और ग्रेडिएंट व्हाइट में डेब्यू करेगा। रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह तीन कॉन्फिगरेशन में आएगा और इसे 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB जैसे वेरिएंट में बेचा जाएगा।
फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी
ओप्पो हैंडसेट को “नेक्स्ट जेनरेशन ड्यूरेबिलिटी लेजेंड” के रूप में पेश कर रहा है और दावा कर रहा है कि बैटरी को सात साल तक लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे बड़ी बैटरी कैपेसिटी के बावजूद चार्जिंग टाइम कम करने में मदद मिलेगी।
स्लिम और लाइटवेट भी
डिवाइस को काफी हद तक पतला रखने के लिए, ओप्पो ने आम डुअल-सेल अप्रोच के बजाय सिलिकॉन-कार्बन एनोड सिंगल-सेल बैटरी डिजाइन अपनाया है। कंपनी के अनुसार, इससे इंटरनल वायरिंग और पावर मैनेजमेंट कंपोनेंट्स के लिए जरूरी जगह कम हो जाती है। नतीजतन, फोन की मोटाई 8.47 एमएम और वजन 226 ग्राम है।
हैवी रैम के साथ तेजतर्रार प्रोसेसर
अपकमिंग OPPO A7 Pro Max में 6.78-इंच की OLED फ्लैट डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कहा जा रहा है कि यह Qualcomm के Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर चलेगा और 12GB तक रैम वाले वैरिएंट में उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए, इस फोन में वर्टिकली लगे डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा होने की उम्मीद है, जबकि सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह कलरओएस पर बेस्ड एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा। फिलहाल, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन किन-किन बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.