- कॉपी लिंक
ओपनएआई ने नया AI मॉडल GPT-6 अस्त्र लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल बता रही है।
ओपनएआई का दावा है कि अस्त्र मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंशियल मॉडलिंग और डेटा एनालिसिस जैसे जटिल कामों को संभालने के साथ-साथ टैक्स फाइलिंग और फॉर्म भरने जैसे रोजमर्रा के काम मिनटों में कर सकता है।

ओपनएआई प्रेसिडेंट बोले- AI क्षमताओं में बड़ी छलांग आई
ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने GPT-6 अस्त्र को ‘बड़ी छलांग’ बताया और कहा कि हम AGI के दौर में पहुंच चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में लोग अस्त्र के लॉन्च को ही एजीआई युग की शुरुआत मानेंगे।
नया मॉडल साइबर सुरक्षा की खामियां खुद ढूंढेगा
जीपीटी-6 अस्ट्रा मजबूत और सुरक्षित प्रणालियों में मौजूद तकनीकी खामियों की पहचान कर सकता है। आंतरिक जांच के दौरान अस्ट्रा ने दो ऐसी अज्ञात सुरक्षा खामियों की खोज की, जिन्हें संबंधित डेवलपर्स को रिपोर्ट कर दिया गया है।
नियंत्रित तरीके से मिलेगा एडवांस्ड फीचर्स का एक्सेस
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल रक्षा और हमले दोनों के लिए हो सकता है, इसलिए ओपनएआई ने इसका एक्सेस सीमित रखा है। सुरक्षा जोखिम से बचने के लिए फिलहाल सिर्फ भरोसेमंद साइबर रक्षकों को ‘डेब्रेक ब्लू’ प्रोग्राम के जरिए यह एक्सेस मिलेगा।
6 घंटे का अपार्टमेंट खोजना सिर्फ 10 मिनट में होगा
ओपनएआई के मुताबिक, अस्त्र बिना किसी मानवीय मदद के कोडिंग, वेबसाइट बनाना, साइंटिफिक एनालिसिस और गेम डेवलपमेंट जैसे काम ऑटोमैटिक कर सकता है। इसके एआई एजेंट्स अपार्टमेंट खोजने जैसे 6 घंटे लंबे काम को महज 10 मिनट से भी कम समय में पूरा कर सकते हैं।
लॉन्च के दिन ठप पड़े चैटजीपीटी, क्लाउड और ग्रॉक
अस्त्र के रोलआउट वाले दिन ही चैटजीपीटी, क्लाउड और ग्रोक AI में एक साथ तकनीकी खराबी आ गई। चैटजीपीटी में लॉगिन, चैट, वॉइस मोड और फाइल अपलोड जैसी सेवाएं बाधित रहीं। हालांकि, इसके पीछे अस्त्र के लॉन्च का हाथ होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
प्लस, प्रो और एंटरप्राइज यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले एक्सेस
ओपनएआई के मुताबिक, GPT-6 अस्त्र मॉडल को आने वाले दिनों में चैटजीपीटी प्लस, प्रो, बिजनेस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इसके साथ ही API डेवलपर्स को भी इसका एक्सेस जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
