नई दिल्ली: दिल्ली के दरियागंज इलाके में पिस्टल की नोक पर 1 करोड़ की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ऑटो से ले जा रहे कैश को हथियार के दम पर लूट लिया।
बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा नोटों का बैग लेकर फरार हो गए। वारदात सोमवार शाम की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहिणी सेक्टर-24 में भी बदमाशों ने किया कांड
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में भी बदमाशों के आतंक की बात सामने आई है। बदमाशों और पुलिस के स्पेशल स्टाफ के बीच मुठभेड़ हुई। स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार 3 बदमाश रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में आने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों का इंतजार किया। बदमाशों के पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। आरोप है कि बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बाइक पर सवार तीसरे बदमाश की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। बदमाशों की तरफ से 11 गोलियां पुलिस टीम पर चलाई गई हैं। पुलिस ने जवाब में 6 गोलियां चलाई है।
पहले बदमाश की पहचान नीतिक के रूप में हुई है दूसरे बदमाश की पहचान दीपक के रूप में हुई है। नीतिक पर आर्म्स एक्ट सहित 2 मुकदमे हैं। तीसरा आरोपी नाबालिग है। ये सभी बदमाश 3 सितम्बर को दिल्ली के नरेला इलाके में हुई प्रमोद की हत्या के आरोपी हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.