नयी दिल्ली, आठ सितंबर भवन के बाहरी आवरण समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बोली के पहले दिन मंगलवार को 2.52 गुना अभिदान हुआ। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में पेश किए गए 1,64,57,298 शेयरों के मुकाबले 4,15,12,910 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 3.74 गुना अभिदान मिला।
गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी को 3.02 गुना बोलियां मिलीं जबकि, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को एक प्रतिशत अभिदान मिला। ग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 128.36 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी का 428 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 सितंबर को बंद होगा।
निर्गम के लिए मूल्य दायरा 172-182 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मुख्य बोर्ड के इस निर्गम में 60 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 2.02 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.