जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है तथा उन्होंने शीतल को भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।’’
जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में जन्मी 19 वर्षीय शीतल देवी ने अहमदाबाद में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कंपाउंड महिला फाइनल में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.