पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि टीम मैनेजमेंट बॉल कटवाने पर मजबूर हो गया। ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट हॉल लेकर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया।
टीम मैनेजमेंट के कहने पर कटवाई गई बॉल
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह मात्र 16वां मौका है जब दो गेंदबाजों ने एक ही पारी में 5 विकेट हॉल चटकाए हो। वहीं 20 साल बाद रॉबिन्सन-टंग ने यह कारनामा किया है। इस खास पल को यादगार बनाने के लिए इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट ने बॉल के 2 टुकड़े कराने का फैसला किया। अब इस खास पल को दोनों याद रख पाएंगे और आधी-आधी गेंद अपने साथ ले जा पाएंगे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले ऐसा नजारा कभी नहीं देखा गया।
टंग ने टेस्ट मैच स्पेशल को बताया, “रोब्बो ने कहा कि हम बॉल को आधा-आधा बांट सकते हैं। ग्राउंडस्टाफ ने मेहरबानी करके ऐसा किया है। मैंने ऐसा पहली बार देखा है। मुझे यकीन है कि मैं इसे कहीं न कहीं लगाऊंगा।”
रॉबिन्सन ने बाद में रिपोर्टर्स को बॉल का अपना आधा हिस्सा दिखाया और बताया कि यह आइडिया तब आया जब पाकिस्तान के ऑल आउट होने के बाद दोनों बॉलर मैदान से बाहर लौट रहे थे।
रॉबिन्सन ने कहा, “जोश ने कहा और मैंने कहा कि हमें असल में ऐसा करना चाहिए, यह काफी कूल होगा। आपके पास असल में क्रिकेट बॉल के बहुत ज्यादा आधे हिस्से नहीं होते, इसलिए यह कुछ ऐसा होगा जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।”
इंग्लैंड टीम के मैनेजर वेन बेंटले ने इसके बाद गेंद को ग्राउंडस्टाफ के पास पहुंचाया, जिन्होंने उसे आधा काटकर पांच मिनट के अंदर वापस कर दिया।
171 रन पर ऑलआउट पाकिस्तान
ओली रॉबिन्सन और जोश टंग की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहली पारी में 171 रनों पर समेट दिया। पाकिस्तान के लिए सिर्फ एक ही बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ही 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। रॉबिन्सन ने 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि टंग ने 46 रन देकर आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं, वह पाकिस्तान से 59 रन पीछे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.