AMRU NEET Rank List: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) ने हिमाचल प्रदेश नीट यूजी 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 663 अंकों (AIR 756) के साथ अक्षज शर्मा ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
अक्षज शर्मा ने किया राज्य में टॉप
जारी की गई प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के अनुसार, अक्षज शर्मा ने 663 नीट स्कोर और 756 ऑल इंडिया रैंक (AIR) के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, वैष्णवी शर्मा 653 नीट स्कोर (AIR 1239) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और रिया दीवान 649 नीट स्कोर (AIR 1538) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 631 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 8 रही है। इस लिस्ट में 177 नीट यूजी स्कोर छात्र को भी जगह मिली है। जिससे 177 नीट यूजी स्कोर पर मेडिकल दाखिला मिल सकता है। इस लिस्ट में कुल 2747 छात्रों का नाम शामिल है।
विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715
ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212
दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212
ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193
एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191
काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:
नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।
वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
काउंसलिंग प्रक्रिया में हुए बड़े सुधार
केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया को छात्रों के लिए बेहद आसान और डिजिटल बना दिया है:
सिंगल फिजिकल रिपोर्टिंग: अब बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी, केवल अंतिम अलॉटेड कॉलेज में ही रिपोर्ट करना होगा।
ऑनलाइन फ्लोट व अपग्रेडेशन: राउंड 3 तक सीट अपग्रेड करने या फ्लोट विकल्प चुनने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स व विड्रा: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन होगा और सीट छोड़ने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
दिव्यांग (PwD) व NRI कोटा: दिव्यांग अभ्यर्थियों के मूल्यांकन केंद्र 16 से बढ़ाकर 61 कर दिए गए हैं और NRI कोटा का रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.