Android 17 पर आधारित होगा नया Nothing OS
Nothing OS 5.0 की सबसे बड़ी खासियत इसका Android 17 पर आधारित होना हो सकती है। Android 17 में Google ने कई नए फीचर्स और बदलाव किए हैं, जिनका फायदा Nothing OS के नए वर्जन में भी देखने को मिल सकता है। Android 17 में बेहतर नोटिफिकेशन एक्सपीरियंस, Live Updates, ऐप्स के लिए नए फ्लोटिंग बबल जैसे फीचर्स और डेस्कटॉप इंटरफेस में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी जैसे बदलाव शामिल हैं।
Nothing OS 5.0 में मिल सकते है ये खास फीचर्स
फिलहाल Nothing ने नए OS के फीचर्स की पूरी लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में हर फीचर को पक्का बताना जल्दबाजी होगी। लेकिन Android 17 के आधार पर नए सॉफ्टवेयर में बेहतर परफॉर्मेंस, नोटिफिकेशन में बदलाव, मल्टीटास्किंग सुधार और सिस्टम लेवल पर नए विकल्प मिलने की उम्मीद की जा रही है। Nothing की पहचान उसके साफ-सुथरे इंटरफेस, खास विजुअल डिजाइन और कम से कम बदलाव वाले Android अनुभव के लिए रही है। ऐसे में Nothing OS 5.0 में भी कंपनी अपने अलग डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को बनाए रखते हुए नए Android फीचर्स जोड़ सकती है।
किन Nothing फोन को मिलेगा अपडेट
यहाँ उन Nothing डिवाइस की लिस्ट दी गई है जिन्हें Nothing OS 5.0 मिलने की उम्मीद है:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.