किचन में रखी चाकू से फल-सब्जी ठीक से नहीं कट रहे तो इसका मतलब है कि उसकी धार कम हो गई है। अब इसे ठीक कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं बस सिंपल टेक्निक से घर पर ही ब्लंट हो गई चाकू की धार को तेज किया जा सकता है।
चाकूओं की धार कम कैसे हो जाती है
दरअसल, चाकूओं की धार कम होने के कई कारण होते हैं। जिन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता।
- जैसे बहुत ज्यादा कड़क चीज को काटने के लिए जब घर की छोटी चाकूओं का इस्तेमाल किया जाता है।
- चाकूओं को सही ढंग से ना रखा गया तो उसमे जंग लग जाता है।
- वहीं चाकू को अगर बार-बार धोया जाए तो भी ये खराब हो जाती है।
- मार्बल, ग्रेनाइट जैसे पत्थर की चीजों पर रखकर कुछ काटने पर भी चाकू की धार खत्म हो जाती है।
इसलिए इन सिंपल तकनीक की मदद से घर में ही चाकू को धार किया जा सकता है।
सेरेमिक मग पर रखकर चाकू धार करें
घर में सेरेमिक चाय के मग तो हर घर में होते हैं। इन मग के पीछे वाली तली पर कुछ हिस्सा बिना पेंट और ग्लेज का खुरदुरा सा दिखता है। बस इसी पर अपनी चाकू के धार वाले हिस्से को रखें और 15 डिग्री पर झुकाकर बार-बार आगे-पीछे करते हुए घिसे। इस टेक्निक से कई बार दोनों साइड से घिसने पर चाकू की धार काम भर की तेज हो जाती है।
भीगा हुआ पत्थर चाकू को धार कर देगा
अगर आपको कहीं से पत्थर मिल जाए तो इसे पानी से भिगो लें। फिर इस पत्थर पर रखकर चाकू को वैसे ही घिसें जैसे ऊपर बताया गया है। धीरे-धीरे इस पर रगड़ने से चाकू की धार तेज होगी। हालांकि इस काम में टाइम लग सकता है।
सैंड पेपर से चाकू की धार तेज कर लें
चाकू की धार को तेज करने मे बहुत बढिया मदद करता है। सैंड पेपर के छोटे से टुकड़े को लेकर उस पर चाकू रखकर घिसें। ऐसा करने से चाकू की धार को तेज करने में मदद मिलती है। पहले किसी प्लेन एरिया पर सैंड पेपर रखें और ऊपर चाकू रखकर हल्के हाथ से मूव करें। हालांकि ये ट्रिक बहुत थोड़ा सा ही चाकू की धार पर असर दिखाती है और लंबे टाइम तक काम नहीं करती।
बिना धार वाली चाकू से होने वाले खतरे
बिना धार की चाकू को अगर आप किचन में इस्तेमाल करते हैं तो इससे हाथ-उंगली कटने का डर रहता है।
वहीं बिना धार वाली चाकू रखी रह जाती है तो ऑक्सीडेशन की वजह से जंग लग जाता है और जंग लगी चाकूएं ई कोलाई जैसे इंफेक्शन को फैलाती हैं जिसस पेट की बीमारियों का डर रहता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.