जन्म और परिवार
मुंबई में 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम फिरोज गांधी और मां का नाम इंदिरा गांधी था। राजीव गांधी की मां इंदिरा गांधी देश के पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वहीं आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू राजीव गांधी के नाना थे। राजीव गांधी ने पहले दून स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। फिर उच्च शिक्षा के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज लंदन गए थे।
इसे भी पढ़ें: Bhairo Singh Shekhawat Death Anniversary: 50 रुपए में लड़ा था पहला Election, जानें Bhairo Singh Shekhawat के ‘बाबोसा’ बनने का सफर
पायलट थे राजीव गांधी
बता दें कि राजीव गांधी एक पायलट थे और 05 मई 1967 को उन्होंने इंडियन एयरलाइंस को अप्रैंटिस के तौर पर ज्वाइन किया था। इसके साथ ही राजीव गांधी ने HS748 टाइप एयरक्राफ्ट के कैप्टन के रूप में काम किया था। वहीं साल 1980 में उनको बोइंग कमांडर का लाइसेंस मिल गया था।
राजनीति में एंट्री
राजीव गांधी प्रोफेशन के तौर पर एक पायलट थे और उनको राजनीति में खास दिलचस्पी नहीं थी। इस कारण उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन राजीव के भाई संजय गांधी की आकस्मिक मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी और शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद राजीव गांधी से मिलने गए। इस मीटिंग में शंकराचार्य स्वामी ने राजीव को राजनीति में आने का सुझाव दिया था। जिसके बाद राजीव गांधी राजनीति में उतरे और उन्होंने अपना पहला चुनाव अमेठी से जीता था।
देश के सबसे युवा PM
राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। बता दें कि वह सिर्फ 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। इंदिरा गांधी की हत्या के फौरन बाद राजीव गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
वोटिंग का अधिकार
राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश के युवाओं की महत्ता को ध्यान में रखते हुए संविधान में संशोधन के तहत वोट डालने की उम्र 21 साल घटाकर 18 साल कर दिया था। इस तरह से देश में रातों-रात 5 करोड़ युवा मतदाता तैयार हो गए। जिसका असर आगे के चुनाव में देखने को मिला था।
राजीव गांधी देश के एक ऐसे पीएम रहे, जोकि देश में कई नई शुरूआत और बदलाव के लिए जाने जाते हैं। राजीव गांधी ने देश में टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने का भी काम किया था। अगर कहा जाए कि आज का बदला भारत जो आप महसूस करते हैं, उसकी नींव राजीव गांधी ने रखी थी।
मृत्यु
वहीं 21 मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.