- Hindi News
- Sports
- Haaland Brace Sends Norway To World Cup Quarters; Brazil Out, Neymar Retires
- कॉपी लिंक
5 बार की चैंपियन ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे सोमवार सुबह नॉर्वे ने राउंड ऑफ 16 मैच में ब्राजील को 2-1 से हराया। नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। उसका मुकाबला इंग्लैंड और मैक्सिको की विनर से होगा।
न्यू जर्सी स्टेडियम में ब्राजील की ओर से जूनियर नेमार ने गोल किया। जबकि, नॉर्वे की ओर से एरलिंग हालैंड ने डबल गोल किए। इस हार के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर जूनियर नेमार ने संन्यास ले लिया है।
34 साल नेमार ने कहा, ‘मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया। अब ब्राजील के लिए मेरा अध्याय समाप्त हो चुका है।’ उन्होंने 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था।

हार से निराश होकर ब्राजील के नेमार मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए।।

नेमार ने मैच के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

नार्वे की टीम ने जीत के बाद वाइकिंग रो सेलिब्रेशन किया।
पेनल्टी पर गोल नहीं कर सकी ब्राजील
पहले हाफ में ब्राजील के पास 15वें मिनट के करीब बढ़त लेने का सुनहरा मौका मिला। VAR समीक्षा के बाद टीम को पेनल्टी मिली, लेकिन ब्रूनो गुइमारेस का शॉट नॉर्वे के अनुभवी गोलकीपर ऑर्जन नीलैंड ने शानदार डाइव लगाकर रोक दिया। नीलैंड ने इसके बाद भी गेब्रियल मार्टिनेली और विनीसियस जूनियर के प्रयास नाकाम किए और पहले हाफ में स्कोर 0-0 बनाए रखा।
हालैंड ने दो गोल कर मैच पलटा
दूसरे हाफ में ब्राजील के युवा स्ट्राइकर एंड्रिक ने आसान मौका गंवाया। इसके बाद नॉर्वे ने जवाबी हमला बोला। 72वें मिनट में एंड्रियास शेल्डरप ने बाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर एरलिंग हालैंड ने जोरदार हेडर लगाकर नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई।
इंजरी टाइम से ठीक पहले हालैंड ने दूसरा गोल करते हुए डिफेंडर डेनिलो के पैरों के बीच से गेंद निकालकर गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया। यह इस टूर्नामेंट में उनका छठा और सातवां गोल रहा। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी और किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए।

गोल सेलिब्रेट करते एरलिंग हालैंड और साथ खिलाड़ी।
नेमार का गोल भी नहीं बचा सका ब्राजील
इंजरी टाइम के 10वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 2-1 जरूर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह गोल सिर्फ हार का अंतर कम कर सका। ब्राजील 1990 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप से इतने शुरुआती चरण में बाहर हुआ।
नेमार का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त
लगातार चोटों से जूझ रहे नेमार इस वर्ल्ड कप में सिर्फ दो मैच खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ वे दूसरे हाफ में उतरे और पेनल्टी पर गोल किया। ब्राजील के कप्तान मार्किन्योस ने कहा, ‘अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का समय है। हमें उम्मीद है कि ब्राजील के फैंस उन्हें धैर्य और पूरा समर्थन देंगे।’
——————————————
फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन, FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल मारे थे। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
