नोरा फतेही वीडियो | Image:
Social Media
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से काफी थक चुकी हैं और जो कुछ दुनिया में हो रहा है, उसे देखकर मन बहुत दुखी हो जाता है।
इस वक्त कहां हैं नोरा फतेही?
नोरा ने साफ कहा कि फिलहाल वह भारत में हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर नोरा का दुबई आना-जाना लगा रहता है, क्योंकि वहां उनके कई शोज और इवेंट्स होते हैं। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए वह भारत लौट आई हैं।
हालात देखकर डर और चिंता
वीडियो में नोरा ने कहा कि हर दिन लोगों के मन में यह डर रहता है कि कल क्या होगा। सोशल मीडिया और न्यूज में जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर दिल दहल जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी यह नहीं चाहता कि किसी मासूम की जान जाए। ये हालात सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं।
लगातार संकट से लोग हो रहे हैं कमजोर
नोरा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से एक के बाद एक बड़े संकट सामने आ रहे हैं, जिससे लोग अंदर से टूटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हर साल कोई न कोई बड़ी दुखद घटना हो जाती है। इससे लोग मानसिक रूप से थक चुके हैं।” ऐसे समय में उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक रूप से मजबूत रहने और दुआ में लगे रहने की अपील की।
एकता और सकारात्मक सोच की अपील
नोरा ने कहा कि दुनिया में जो बड़े स्तर पर हो रहा है, वो हमारे कंट्रोल में नहीं है, लेकिन अपनी सोच और व्यवहार हमारे हाथ में हैं। ऐसे समय में एक-दूसरे का साथ देना और सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हालात और कठिन हो सकते हैं, जिसका असर सभी पर मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से पड़ेगा।
“पता नहीं कल क्या होगा”
नोरा ने कहा कि सभी को अपनी जिंदगी शांति से जीने का अधिकार है, लेकिन आज हम अनिश्चितता और डर के माहौल में जी रहे हैं। किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। यही डर हर किसी के मन में बैठा हुआ है।
नोरा फतेही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने मन की बात को सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से शेयर किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.