Nokia 250 4G Smart की खासियतें
Nokia 250 4G Smart में 2.8 इंच का QVGA डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस फोन का सबसे दिलचस्प फीचर Cloud Phone बताया जा रहा है। यह तकनीक कुछ ऑनलाइन ऐप्स या सर्विसेज को क्लाउड के जरिए इस्तेमाल करने में मदद कर सकती है। यानी कम हार्डवेयर होने के बावजूद यूजर को कुछ ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं, जो आम फीचर फोन में नहीं होते।
लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Nokia 250 4G Smart में कुछ AI बेस्ड फीचर्स भी मिल सकते हैं। इनमें AI Voice Translation और AI Assistant जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। अब डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सर्विसेज का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
ऐसे में Nokia 250 4G Smart में QR Code Scanner मिलने की बात कही जा रही है। फोन में 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि यूजर बेहतर कॉल क्वालिटी और तेज नेटवर्क का फायदा उठा सकते हैं।
Nokia अपने नए फीचर फोन में USB Type-C पोर्ट दे सकता है। फोन को IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो अगर फोन पर हल्की बारिश के छींटे पड़ जाएं या धूल भरे माहौल में इस्तेमाल करना पड़े।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.