टॉयलेट सीट और बाथरूम के नलों पर पानी के धब्बे पुराने होकर गंदे-पीले हो जाते हैं। इन दाग-धब्बों को साफ करने के लिए हार्श केमिकल या वहीं बेकिंग सोडा वाला हैक नहीं बल्कि अपनाएं ये नया नेचुरल तरीका। मिनटों में चमकेगा बाथरूम।
चैट जीपीटी से मिला सफाई का आसान तरीका
बेकिंग सोडा और विनेगर के अलावा अपने बाथरूम में जमा पानी के गंदे निशान को साफ करने के लिए जब चैट जीपीटी से पूछा तो उसने आइडियल क्लीनिंग के लिए साइट्रिक एसिड पाउडर को सजेस्ट किया। ये पाउडर आसानी से मार्केट में मिलेगा और आपके बाथरूम को बिल्कुल नया जैसा चमका देगा।
बाथरूम की सफाई में कैसे इस्तेमाल करें साइट्रिक एसिड
इसे इस्तेमाल करने का तरीका बहुत आसान है। बस दो से तीन चम्मच साइट्रिक एसिड पाउडर को लें और उसे गर्म पानी में डालकर फुला लें। फिर गंदे नल और टॉयलेट सीट पर डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन इसे ब्रश से स्क्रब करें और फ्लश कर दें। नल और टॉयलेट सीट पर जमें सारे गंदे दाग साफ हो जाएंगे।
दरअसल, ये एक नेचुरल प्रोडक्ट है जिसकी अपनी कोई गंध नहीं होती। जिससे ये बाथरूम में किसी तरह की स्मेल भी नहीं छोड़ता है। यहीं नहीं चूंकि इसमे कोई हार्श केमिकल नहीं होता तो ये उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हैं जो केमिकल वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल सेहत की वजह से नहीं करना चाहतीं। ऐसे में टॉयलेट सीट को साफ करना चुनौती बन जाता है लेकिन साइट्रिक एसिड का पाउडर नेचुरल इंग्रीडिएंट है और सफाई को आसान बना देगा।
नल पर जमा पानी का दाग चुटकियों में करें साफ
हर बार बेकिंग सोडा और विनेगर लगाकर देख चुके हैं तो इस बार नींबू ट्राई करें। बस नींबू को आधे हिस्से में काट लें और नल के ऊपर डायरेक्ट रगड़े। इससे नींबू के रस के साथ ही स्क्रबिंग भी आसान हो जाएगी और जमा हुआ पानी के धब्बे भी आसानी से साफ हो जाएंगे। बस नींबू के छिलके को नल पर रगड़ें और करीब दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गर्म पानी को नल पर डालकर रगड़कर साफ कर दें। सारे नल दोबारा से नए जैसे चमकने लगेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.