त्योहार के सीजन में दही भल्ले ना बने ऐसा हो नहीं सकता। अगर आप भी दही भल्ले खाना पसंद करते हैं और उसे घर पर बनाते हैं, तो इस बार एक ट्रिक ट्राई करें। शेफ की बताई हुई फ्रिजर वाली ट्रिक से भल्ले एकदम रुई जैसे सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेंगे।
त्योहार का सीजन है और ऐसे में घरों में खास डिशेज बनाई और मेहमानों को खिलाई जाती हैं। दही भल्ले स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है और ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। घर पर दही भल्ले बनाओ तो अक्सर वह कड़े हो जाते हैं, जिन्हें खाने में मजा नहीं आता। वहीं बाजार वाले दही भल्ले एकदम सॉफ्ट और नरम बने रहते हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है तो इसका जवाब हम आपको देते हैं। शेफ भरत ने दही भल्ले की आसान रेसिपी शेयर की है और साथ में उन्हें नरम बनाए रखने की जबरदस्त ट्रिक भी बताई है, जिससे आपको एकदम रसीले दही भल्ले खाने को मिलेंगे। तो चलिए आपको रेसिपी और ट्रिक फटाफट बता देते हैं।
भल्ले बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स-
धुली उड़द दाल – 250 ग्राम (लगभग 1¼ कप)
धुली मूंग दाल – 50 ग्राम (¼ कप)
नमक – 6 ग्राम (1 छोटा चम्मच)
हींग – ½ ग्राम (¼ छोटा चम्मच)
जीरा – 3 ग्राम (½ छोटा चम्मच)
अजवाइन – ¼ छोटा चम्मच
पीसने के लिए करीब ¾ कप पानी
भिगोने के लिए पानी – 1.5 से 2 लीटर
नमक – 5 ग्राम (लगभग 1 बड़ा चम्मच)
काला नमक – 1 छोटा चम्मच
हींग – ¼ छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गाढ़ी दही – 1 किलो (लगभग 4 कप)
चीनी- 1½ से 2 बड़े चम्मच
सॉफ्ट दही भल्ले बनाने के आसान स्टेप्स-
- 1. सबसे पहले तो आपको मूंग और उड़द की दाल को भल्ले बनाने से एक दिन पहले ही भिगोकर रख देना है। रातभर के लिए दाल भिगोकर रखें और फिर सुबह पीस लीजिए। ध्यान रखें कि इन दालों को आपको सिर्फ ¾ कप पानी के साथ पीसना है। जी हां, शेफ भरत का कहना है कि बिना पानी के पीसेंगे तब टेक्सचर परफेक्ट मिलेगा।
- 2. फिर आपको इस फाइन पेस्ट में नमक, हींग, जीरा, अजवाइन डालकर फेंटना है। इस बैटर को एक ही डायरेक्शन में फेंट लें और तब तक फेंटना है जब तक इसका कलर सफेद न हो जाए और ये परात-थाली से फिसलकर गिर न रहा है। बैटर ऐसा हो जाना चाहिए कि वह एक ही जगह पर टिका रहे।
- 3. दही भल्ले बनाने से पहले उनका पानी तैयार कर लें। इसके लिए एक भगोने में 1.5 से 2 लीटर पानी डालें। इसमें नमक, काला नमक, हींग और भुना पीसा जीरा डालकर मिक्स करें। बस ऐसे आपका पानी बनकर तैयार हो जाएगा।
- 4. अब समय आ गया है दही भल्लों को फ्राई करने का। इसके लिए आपको कड़ाही में तेल गर्म कर लेना है और छोटे-मीडियम साइज के भल्ले बनाकर तेल में डालकर तलना शुरू करें। गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें। भल्ले तलते समय आंच हल्की धीमी रखें वरना ये ज्यादा गल जाएंगे। भल्लों को तलने के बाद फौरन तैयार किए हुए पानी में डालते जाएं।
- 5. भल्ले सॉफ्ट बनाने की ट्रिक है कि इन्हें पहले तो 20 मिनट तक इसी पानी में रहने दीजिए। फिर इनका पानी हल्का सा निचोड़ते हुए एक ट्रे में रख दीजिए। ज्यादा दबाकर पानी न निचोड़ें वरना ये टूट सकते हैं। ट्रे में रखकर ऊपर से पन्नी से रैप कर दें और फ्रिजर में रख दें। इन्हें करीब 2-3 घंटे के लिए छोड़ दीजिए, भल्ले फ्रिजर में जम जाएंगे। उन्हें निकालकर गर्म पानी में डाल दीजिए। बस इस स्टेप से भल्ले रुई से भी ज्यादा सॉफ्ट बनेंगे।
- 6. जब भल्ले नरम हो जाए तब उसके ऊपर दही, लाल-हरी चटनी, लाल मिर्ची, नमक डालकर सर्व करें। इस ट्रिक की मदद से आप दही भल्ले बनाकर फ्रिजर में स्टोर कर सकते हैं और जब भी खाने का मन करें गर्म पानी में डालकर सॉफ्ट कर लें और फिर दही डालकर खाएं। इससे आपके दही भल्ले इतने मुलायम बनेंगे कि मुंह में जाते ही घुलने लगेंगे। तो इस राखी आप भी दही भल्ले की ये रेसिपी ट्राई करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.