अमिताभ बच्चन कई बार कौन बनेगा करोपड़ति शो में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताते रहते हैं। अब उन्होंने बताया कि कैसे सेट पर उन्हें डांट पड़ती थी।
बिग बी को सेट पर पड़ती थी डांट
दरअसल, केबीसी 18 के स्पेशल एपिसोड में बिग बी, झंडू, लवलीना, शर्मिला और अस्मिता से बात करते हैं और इस दौरान अस्मिता ने बिग बी से पूछा कि क्या आपको कभी सेट पर डांट पड़ी है तो बिग बी बोले, ‘हमको बड़ी डांट पड़ती थीं। शुरू में तो बहुत पड़ी थी कि तुमको कुछ आता नहीं है, तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ।’
घर में देर से जाने पर कैसे डांट से बचते हैं अमिताभ बच्चन
बता दें कि वहीं दूसरे एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछा था कि जब वह घर देर से जाते हैं तो क्या उन्हें पत्नी जया बच्चन की डांट सुनने को मिलती है तो इस पर बिग बी बोले, देखिए, हमें पता होता है कि क्या होने वाला है तो हम क्या करते हैं कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले जो हमारे परिवार वाले हैं उनके साथ फैमिली ग्रुप में एक मैसेज डाल देते हैं कि नमस्कार, हाथ जोड़कर फिर लिखते हैं कि आज हमारी शूटिंग है इधर-उधर तो आज देर से आऊंगा तो खाने पर मेरा इंतजार ना करें। बस इस वजह से हम बच जाते हैं, लेकिन मान लीजिए कि आपने नहीं बताया तो तब पड़ेगी।
अमिताभ बच्चन की फिल्में
बिग बी की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म वेट्टैयन में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत लीड रोल में थे। काफी साल बाद दोनों ने साथ में काम किया था। यह तेलुगु फिल्म थी। वहीं बॉलीवुड में वह लास्ट ऊंचाई में नजर आए थे जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस बीच उन्होंने कुछ फिल्मों में वॉइस ओवर दिया तो वहीं कुछ में स्पेशल अपीयरेंस दिया।
कल्कि 2898 2 में नजर आएंगे बिग बी
अब बिग बी की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब कल्कि 2898 एडी 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में बिग बी के साथ प्रभास, कमल हासन होंगे। पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण भी इनके साथ लीड रोल में थीं, लेकिन अब वह दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.