टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्दी ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों करिश्मा अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। करिश्मा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी मैटरनिटी फोटोज भी साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में भी जमकर वर्कआउटकर रही हैं और अपनी और अपने बच्चे की सेहत का पूरा ध्यान रख रही हैं। इस बीच करिश्मा अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने नीता अंबानी से मिले खास तोहफे की झलक दिखाई है। करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी की तरफ से जामनगर से केसर आम का गिफ्ट मिला है, जिसे देखकर प्रेग्नेंट करिश्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तुरंत उन्होंने इस खास तोहफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
नीता अंबानी ने भेजे केसर आम
करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर नीता अंबानी से मिले खास तोहफे की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें जामनगर स्थित रिलायंस के ऑर्चर्ड्स से प्रीमियम केसर आम देखने को मिले। इस गिफ्ट के साथ नीता अंबानी ने करिश्मा को एक नोट भी भेजा, जिसमें लिखा था- ‘उम्मीद है कि आप इन केसर आमों के साथ गर्मियों का आनंद लेंगी।’ इन आमों की तस्वीर साझा करने के साथ ही करिश्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत पलों की भी झलक शेयर की है, जिसमें उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। वहीं उन्होंने अपने वर्कआउट रूटीन की झलक भी दिखाई और पसंदीदा चाइनीज फूड और प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स के बारे में भी फैंस को बताया है।
करिश्मा तन्ना दोस्तों के साथ कर रही हैं एंजॉय
प्रेग्नेंसी में भी करिश्मा तन्ना अपने दोस्तों के साथ मस्ती को मिस नहीं कर रहीं। वह अपने दोस्तों के साथ लगातार आउटिंग पर जा रही हैं और जमकर एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अनुष्का रंजन और आदित्य सील के साथ भी नजर आई थीं। करिश्मा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बीच भी लगातार फैंस से जुड़ी हैं और उन्हें सारी अपडेट्स देती रहती हैं। करिश्मा तन्ना ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसे देखने के बाद कमेंट सेक्शन में बधाईयों का तांता लग गया।
करिश्मा तन्ना की प्रेग्नेंसी
हाल ही में करिश्मा तन्ना ने अपने वर्कआउट रूटीन का एक वीडियो शेयर किया था, जो काफी चर्चा में रहा। इस दौरान उनका पेट डॉग भी उनके साथ दिखाई दिया, जिसे उन्होंने अपना वर्कआउट पार्टनर बताया था। करिश्मा ने अपनी हेल्दी डिलीवरी के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कई बदलाव किए हैं। वह बच्चे के जन्म से पहले हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रख रही हैं, जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिल ही जाती है। करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी और अब शादी के 4 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।
ये भी पढ़ेंः 42 की उम्र में मम्मी बन रही फेमस एक्ट्रेस, तुलु रीति-रिवाज से हुई गोद भराई, ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा घर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.