भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी हर किसी को बहुत पसंद हैं. जब भी दोनों की जोड़ी पर्दे पर आती है, तो फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं और जमकर प्यार बरसाते हैं. इसी बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने नए गाने ‘मेहरी कमाल बा’ पर रील्स बनाते नजर आए.
निरहुआ ने बरसाया प्यार
हाल ही में आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो निरहुआ के साथ कार में वीडियो बनाती दिखीं. ‘मेहरी कमाल बा’ गाने पर दोनों के एक्सप्रेशंस और बॉन्डिंग साफ देखने को मिल रही है. वहीं निरहुआ भी आम्रपाली पर जमकर प्यार बरसाते दिखे. वीडियो में निरहुआ ने व्हाइट और ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट और जींस पहनी है. वहीं आम्रपाली ब्लू कलर के सूट में नजर आईं.
यहां देखें वीडियो:
https://www.instagram.com/reel/DansTWmoDL8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
फैंस ने किया रिएक्ट
वीडियो देखते ही एक फैन ने लिखा, ‘आपका एनर्जी भाईसाहब.’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘इस जोड़ी को कभी किसी की नजर न लगे मेरे बजरंगबली.’ एक ने लिखा, ‘बहुत सुंदर.’ तो दूसरे ने लिखा, ‘सुपर जोड़ी.’


हालांकि एक कमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आम्रपाली और निरहुआ के वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘बहुत बढ़िया.’ साथ ही फायर वाले इमोजी के साथ तारीफ की.
कब रिलीज हुआ गाना?
बता दें कि 3 दिन पहले ‘मेहरी कमाल बा’ गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ, जिसे निरहुआ ने ही अपनी आवाज में गाया हैं. साथ ही गाने में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी देखने को मिली, जहां अपने गाने के बोल से निरहुआ, आम्रपाली की सुंदरता की तारीफ करते हैं. इस गाने के बोल धीरज ठाकुर और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, वहीं इसका शानदार म्यूजिक आर्यन पॉटर ने तैयार किया हैं. अगर आपने अभी तक इस गाने को नहीं सुना है, तो जल्द सुन लें.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.