आज यानी गुरुवार, 6 अगस्त को सेंसेक्स 150 अंक (0.20%) की तेजी के साथ 78,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंकों (0.04%) की गिरावट है, ये 24,600 पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो और आईटी शेयरों में बिकवाली जबकि बैंक शेयरों में खरीदारी है। जूनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयरों की 9% ऊपर लिस्टिंग रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी का शेयर NSE पर ₹245 और BSE पर ₹242 के भाव पर लिस्ट हुआ है। ये इसके ₹225 के इश्यू प्राइस से करीब 9% ज्यादा है। आईपीओ बोली लगाने के लिए 30 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक खुला था। इसके लिए प्राइस बैंड ₹214 से ₹225 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था। इसे 7.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 2703 करोड़ के शेयर खरीदे कल सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर 78,581 पर बंद हुआ था
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.