- कॉपी लिंक
आज यानी बुधवार 15 अप्रैल को सेंसेक्स 1100 अंक (1.48%) की तेजी के साथ 78,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंकों (1.35%) की तेजी है, ये 24,150 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और बैंकिंग सेंक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी है।
शेयर बाजार में तेजी की तीन वजह
- US-ईरान शांति वार्ता: अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा बातचीत शुरू होने की खबरों से ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
- कच्चे तेल कीमत: ब्रेंट क्रूड के दाम गिरकर $100 प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत है।
- ग्लोबल मार्केट में रैली: अमेरिकी बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से घरेलू बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है।
एशियन मार्केट में तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6155 | 180 | 3.14% |
| निक्केई (जापान) | 58163 | 285 | 0.49% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26094 | 246 | 0.82% |
14 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 48536 | 318 | 0.66% |
| नैस्डैक | 23639 | 455 | 1.96% |
| S&P 500 | 6967 | 81 | 1.18% |
सपोर्ट और रेजिस्टेंस
सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857
सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।
रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002
रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।
नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।
सोमवार को सेंसेक्स 703 अंक गिरकर बंद हुआ था
शेयर बाजार में 13 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 703 अंक (0.91%) नीचे 76,848 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 208 अंक (1.16%) गिरकर 23,843 पर आ गया। कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
