हुंडई नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा पर काम कर रही है। नई क्रेटा के डिजाइन में आपको बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हुंडई 2030 तक भारत में 26 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है और नई क्रेटा इन्हीं में से एक होगी।
डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव
स्पाई शॉट्स से नई क्रेटा के डिजाइन में कई बदलावों का पता चला है। इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील, बदले हुए हेडलैंप और टेल-लैंप शामिल होंगे। इसके अलावा नई ORVMs और क्वार्टर पैनल में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर एसयूवी का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग और ज्यादा मॉडर्न होने की उम्मीद है।
पूरी तरह बदला होगा इंटीरियर
नई क्रेटा के केबिन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें नया डैशबोर्ड, नई फ्रंट सीट्स, नया अपहोल्स्ट्री डिजाइन और कर्व्ड स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट पैसेंजर सीट में बॉस मोड भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एसयूवी में कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। नई क्रेटा में हुंडई का नया Pleos टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। यह भारत में इस सॉफ्टवेयर की शुरुआत होगी। नए इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्टेड फीचर्स और बेहतर यूजर इंटरफेस मिलने की उम्मीद है।
हाइब्रिड इंजन भी होगा खास
हुंडई ने अभी नई क्रेटा के इंजन और टेक्निकल स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद है कि मौजूदा मॉडल में मिलने वाले इंजन ऑप्शन्स को आगे भी ऑफर किया जाता रहेगा। इसके साथ ही पहली बार क्रेटा में हाइब्रिड पावरट्रेन भी शामिल किया जा सकता है। इससे एसयूवी को बेहतर माइलेज और शहर में कम फ्यूल कन्जंप्शन का फायदा मिलेगा। नई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन में भी इन डिजाइन और फीचर अपडेट्स को शामिल किए जाने की संभावना है। यह एसयूवी भारत में निसान टेक्टॉन और टाटा सिएरा जैसी अपकमिंग कारों को टक्कर देगी।
Hyundai के लिए बेहद अहम मॉडल
क्रेटा कंपनी के लिए बेहद जरूरी मॉडल है क्योंकि भारत में कंपनी की टोटल सेल में करीब 70 प्रतिशत हिस्सा एसयूवी का है। ऐसे में नई क्रेटा के जरिए हुंडई मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने की कोशिश करेगी।
नई ग्रैंड i10 नियॉस की भी होगी एंट्री
नई जनरेशन हुंडई Grand i10 Nios को 2030 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। नई ग्रैंड i10 नियॉस के बारे में अभी हुंडई ने ज्यादा टेक्निकल डीटेल्स को शेयर नहीं किया है। उम्मीद है कि नेक्स्ट जेनरेशन में इसका साइज मौजूद मॉडल से बड़ा हो सकता है। इसमें हुंडई एक्सटर जैसे कई मॉडर्न फीचर्स दिए जा सकते हैं, ताकि यह अपने सेगमेंट में बेहतर वैल्यू देने वाली कार बनी रहे। नई ग्रैंड i10 नियॉस में सबसे दिलचस्प बदलावों में से एक CNG-AMT पावरट्रेन हो सकता है। CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की मांग लगातार बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में यह कॉम्बिनेशन और पॉप्युलर हो सकता है। ऐसे में हुंडई नई i10 में फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ AMT गियरबॉक्स ला सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
