फॉक्सवैगन भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने वाली है। यह एसयूवी स्कोडा काइलैक पर बेस्ड होगी। नई फॉक्सवैगन एसयूवी में जर्मन डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के साथ कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
काइलैक पर बेस्ड होगी फॉक्सवैगन की नई एसयूवी
स्कोडा और फॉक्सवैगन की Kushaq-Taigun और Slavia-Virtus जैसी जोड़ी पहले ही भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ बना चुकी हैं। काइलैक ने लॉन्च के बाद से शानदार सेल दर्ज की है। इसी सफलता को देखते हुए फॉक्सवैगन अब काइलैक वाले प्लेटफॉर्म और कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करके अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ला सकती है। ब्राजील में कंपनी Tera नाम की कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल करती है। माना जा रहा है कि भारत आने वाली एसयूवी का डिजाइन इससे मिलता-जुलता हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि फॉक्सवैगन इस मॉडल को पोलो नाम से भी लॉन्च कर सकती है।
मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
नई फॉक्सवैगन एसयूवी में जर्मन डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के साथ कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलने की संभावना है।
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
पावरट्रेन की बात करें, तो नई एसयूवी में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते हैं। फॉक्सवैगन की इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत करीब 9 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच रहने की उम्मीद है। इंडियन मार्केट में इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
आने वाली है फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट
यह इसी साल तीसरी तिमाही में भारत में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में वर्टस के फेसलिफ्टेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। स्पाई शॉट्स से यह कन्फर्म माना जा रहा है कि फॉक्सवैगन नई वर्टस के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसका ओवरऑल शेप और बॉडी पैनल काफी हद तक मौजूदा मॉडल के जैसे ही रहेंगे। इसके बंपर और फ्रंट फेसिया में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें आपको वही 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI इंजन ऑप्शन देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि छोटे इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.