रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का गोरखा एडिशन आने वाला है। इसकी एंट्री 18 अगस्त को होने वाली है। लॉन्च से पहले यह बाइक डीलर यार्ड तक पहुंचना शुरू हो गई है। इसे खासतौर से नए कलर और स्पेशल गोरखा एडिशन ग्राफिक्स के जरिए अलग पहचान दी गई है।
शानदार लग रहा मिलिट्री ग्रीन कलर
क्लासिक 350 गोरखा एडिशन का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया लाइट मिलिट्री ग्रीन/ऑलिव ग्रीन पेंट शेड है। रॉयल एनफील्ड ने अभी इस रंग के ऑफिशियल नाम की जानकारी नहीं दी है। यह रंग सेना की गाड़ियों से जुड़े शेड जैसा नजर आता है और गोरखा रेजिमेंट की पहचान से भी मेल खाता है। इसके अलावा फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर गोरखा एडिशन ग्राफिक्स दिए जाएंगे। साइड पैनल पर ट्रेडिशनल क्रॉस्ड खुकरी का लोगो और गोरखा एडिशन ब्रैंडिंग मिलेगी, जबकि फ्यूल टैंक पर भी खास स्टिकर दिया जाएगा। बाकी बाइक का डिजाइन मौजूदा क्लासिक 350 जैसा ही रहेगा।
फीचर्स में नहीं होगा बड़ा बदलाव
क्लासिक 350 गोरखा रेजिमेंट्स में मौजूदा बाइक वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ही ऑफर किया जाएगा। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ LCD मिलता है। इसके अलावा वायर-स्पोक व्हील्स, टू-पीस राइडर और पिलियन, राउंड मिरर्स, क्रोम एग्जॉस्ट, क्रोम हेडलैंप बेजल और क्लासिक 350 का फैमिलियर बॉडीवर्क मिलता रहेगा। इस एडिशन में ट्रिपर नैविगेशन पॉड देखने को नहीं मिलेगा। हाल ही में कंपनी ने क्लासिक 350 के ड्यूल-चैनल ABS वेरिएंट्स में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स ऐड किए हैं। उम्मीद है कि गोरखा एडिशन में भी ये फीचर्स मिलेंगे।
मिलेगा वही 349cc इंजन
मेकैनिकली बाइक में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें वही 349cc सिंगल सिलिंडक, air/oil-cooled J-Series इंजन मिलेगा, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप भी मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर शॉक अबजॉर्बर, दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक्स और ड्यूल-चैनल ABS मिलेगा।
रॉयल एनफील्ड फिलहाल क्लासिक 350 को Heritage Classic, Heritage Premium, Signals, Dark, Classic Chrome और Redditch जैसे कई वेरिएंट्स में बेचती है। क्लासिक 350 गोरखा एडिशन की कीमत 18 अगस्त को लॉन्च के दौरान सामने आएगी। डीलर यार्ड में बाइक पहुंचनी शुरू हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी डिलिवरी लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.