कंपनी का दावा कर रही है कि अपने टर्बो प्लस फीचर की मदद से ये 1.4 टन का AC, 1.9 टन के AC के बराबर ठंडा कर सकता है। Optimist वेबसाइट के अनुसार इस एसी की SEER रेटिंग 6.05 है, जो कि बिजली की खपत को 25 से 35 फीसदी तक नीचे ला सकती है।
भारतीय मौसम और जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए इस एसी में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एसी खुद ही गैस की सही स्थिति और लेवल की जानकारी देता है, जिससे सर्विस के दौरान किसी तरह की गलत जानकारी या धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।
इसके अलावा इसे मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। यह एसी बिजली की खपत पर लगातार नजर रखता है और रियल टाइम अपडेट के साथ रियल टाइम बिजली बिल की जानकारी भी उपलब्ध कराता है।
क्या है Optimist?
असल में AC के ब्रैंड्स में मुख्य रूप से LG, Voltas या BlueStar जैसे नाम लोकप्रिय है। ऐसे में Optimist के एसी के बारे में जानने से ज्यादा जरुरी है कि आखिर Optimist क्या है? दरअसल इनकी वेबसाइट optimist.in के मुताबिक यह एक भारतीय क्लाइमेट-टेक स्टार्टअप है। यह भारतीय पर्यावरण और गर्मियों के अनुसार एयर कंडीशनिंग टेक्नोलॉजी बना रहे हैं। इस कंपनी का मिशन भारत का असली AC बनाना है।
आपको बता दें कि, Optimist की शुरुआत आशीष गोयल और प्रणव चोपड़ा ने फरवरी 2024 से की थी, जिनका मानना था कि ग्लोबल स्तर पर डिजाइन नॉर्मल AC भारत की गर्मी के हिसाब से तैयार नहीं किए जाते हैं। इसी वजह से इन्होंने एयर कंडीशनिंग तकनीक को नए सिरे से रीइंजीनियर करने का फैसला लिया।
क्यों खास है Optimist AC की तकनीक?
– Optimist ने भारत की गर्मी और पर्यावरण को ध्यान में रखकर Optimist का यह AC भारत की 50 डिग्री सेल्सियस तक की भीषण गर्मी में भी बिना कूलिंग ड्रॉप या ट्रिप हुए लगातार काम कर सकता है।
– इसके अलावा, इस AC को ISEER की ओर से 6.05 रेटिंग मिली है। इससे बिजली की खपत में 35% तक की कमी आ सकती है।
– इस एसी को पूरी तरह से मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। जहां यह गैस का लेवल और लाइव एनर्जी खपत को ट्रैक करके बता सकता है। आपकी एसी गंदा फिल्टर होने पर इस बारे में ऐप के जरिए जानकारी दे सकता है।
Optimist AC की कीमत क्या है?
वर्तमान में Optimist AC एक ही उपलब्ध है, जो कि Optimist 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC है। जिसकी कीमत मात्र 39,990 रुपये है। इसको आप 3,6,9 महीने की आसान किश्तों पर भी खरीद सकते हैं। 3 महीनों की ईएमआई पर आप इसे 9998 रुपये में, 6 महीने की किश्तों पर 4,999 रुपये में और 9 महीनों की किश्तों में 3543 रुपये में खरीद सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.