मुंबई से ऊटी
– टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से 1 मई से हो रही है।
– इसमें आपको बेंगलुरु, मैसूर, कूर्ग, ऊटी, कुन्नूर और कोयंबटूर घूमने का मौका मिलेगा।
– यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
– इस पैकेज से आप 1 मई और 23 मई, केवल 2 बार ही यात्रा कर पाएंगे।
– इस पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
– पैकेज का नाम SERENE MYSORE-COORG-OOTY है। जब आप पैकेज का नाम सर्च करेंगे तो आपको इससे संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।
पैकेज फीस
– अकेले यात्रा करने पर पैकेज की फीस 44,900 रुपये है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करेंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा।
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 44,400 रुपये है।
– इसके साथ ही तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर, प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 36,300 रुपये है।
– बच्चों के लिए पैकेज फीस 33,000 रुपये है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
– मुंबई-बैंगलोर और कोयंबटूर-मुंबई के लिए फ्लाइट की टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल होगा।
– घूमने के लिए एसी गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
– 3 स्टार होटल में रात गुजारने का मौका मिलेगा।
– नाश्ता और रात का खाना मिलेगा, हालांकि दोपहर का खाना नहीं मिलेगा।
– इसके साथ ही टूर मैनेजर मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.