The Boroughs Review: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में साइंस फिक्शन शो द बोरोस रिलीज हुआ है। इस शो को स्ट्रेंजर थिंग्स के प्रोड्यूसर्स ने ही प्रोड्यूस किया है। पर क्या ये सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स जितनी दिलचस्प है? आइए जानते हैं इसका जवाब।
क्या है द बोरोस का प्लॉट?
सीरीज अच्छी है, बुरी है या ठीक-ठाक है, ये जानने से पहले आइए जानते हैं कि सीरीज का प्लॉट क्या है? तो कहानी है द बोरोस नामक एक टाउन की जहां सिर्फ रिटायर्ड लोग रहते हैं। अपने बच्चों और परिवार से दूर ये रिटायर्ड लोग अपनी अलग दुनिया में खुश हैं। द बोरोस में इन लोगों के लिए हर सुविधा है। द बोरोस का अपना एक खुद का अस्पताल भी है जहां इन रिटार्यड लोगों को जरूरत पड़ने पर भर्ती कराया जाता है। पर इस अस्पताल में कोई भी चीज बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। इस अस्पताल में ही छिपा है द बोरोस का राज।
द बोरोस में छिपा है कौन सा राज?
बोरोस में सब चीजें सामान्य चल रही होती हैं कि तभी सैम कपूर नामक एक शख्स को उसकी बेटी वहां छोड़ने आती है। सैम कूपर एक ऐसा शख्स है जो अपनी पत्नी की मौत से बेहद परेशान है। वो इस वजह से काफी अकड़ू हो गया है। वो द बोरोस में रहना भी नहीं चाहता है। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि वो बोरोस में रहने को तैयार हो जाता है। बोरोस में उसका एक दोस्त भी बन जाता है,लेकिन उसकी अचानक मौत से बोरस का डरावना सच सैम के सामने आता है। बोरोस का वो डरावना सच क्या है, इसके लिए आपको सीरीज देखनी पड़ेगी।
शो देखें या नहीं?
अब जानते हैं द बोरोस कैसा है? द बोरोस को अगर आप स्ट्रेंजर थिंग्स वाली उम्मीदों के साथ देखना शुरू करेंगे तो आपको निराशा ही मिलेगी। शो का पहला एपिसोड दिलचस्प लगता है। पहले एपिसोड के पहले ही कुछ मिनट में एक दमदार सीन आता है जो आपकी शो में दिलचस्पी बढ़ा देगा। पहला एपिसोड देखकर आपको लगेगा कि इस सीरीज को बिंज वॉच किया जा सकता है, लेकिन जैसे ही सेकेंड एपिसोड आता है, शो थोड़ा ऊबाऊ लगने लगता है। शो की कहानी आपको उतनी दमदार नहीं लगती है। ये कहा जा सकता है कि द बोरोस नेटफ्लिक्स का सबसे बेस्ट शो नहीं है, शो औसत है। अगर आप इसे स्ट्रेंजर थिंग्स से बिना तुलना के देखें तो आपको ये शो देखने लायक लग सकता है।
द बोरोस
✦क्या स्ट्रेंजर थिंग्स का स्पिनऑफ है द बोरोस?−
नहीं, द बोरोस एक अलग सीरीज है जिसे स्ट्रेंजर थिंग्स प्रोड्यूस करने वाले डफर ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है।
✦क्या द बोरोस एक हॉरर सीरीज है?+
✦द बोरोस कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है?+
कैसा है शो का क्लाइमेक्स?
स्ट्रेंजर थिंग्स में बच्चे अपने टाउन को बचाने के लिए वैकना से लड़ते हैं। तो यहां बूढ़े लोगों के सामने एक मॉनस्टर है। स्ट्रेंजर थिंग्स और द बोरोस में केवल मॉनस्टर और उन मॉनस्टर से लड़ने के लिए एक टीम वाला ही कॉन्सेप्ट एक जैसा है। अगर आपको लग रहा है कि स्ट्रेंजर थिंग्स वाला पूरा फॉर्मूला यहां इस्तेमाल किया गया है, तो ऐसा नहीं है। अगर ऐसा होता, तो शायद शो दिलचस्प बनता। वहीं, अगर शो के क्लाइमेक्स की बात करें तो ऐसा लगता है कि मेकर्स ने बस जल्दीबाजी में शो को निपटाने की कोशिश की है। शो के क्लाइमेक्स में काफी हड़बड़ी से नजर आई है।
द बोरोस के कलाकार और डायरेक्टर्स
द बोरोस में 8 एपिसोड्स हैं। वहीं, शो के कलाकारों की बात करें तो इसमें अल्फ्रेड मोलिना (सैम कपूर), अल्फ्रे वुडार्ड (जूडी), क्लार्क पीटर्स (आर्ट), कार्लोस मिरिंडा (पैज) और डेनिस ओ’हेयर (वॉली बेकर) जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज को जेफरी एडिस और विल मैथ्यूज ने डायरेक्ट किया है। शो की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.5 है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.