नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी आपदा के बाद 10वें दिन भी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना के जवान दिन रात मलबे में जिंदगी की तलाश कर रहे हैं। रसुवा से लेकर नुआकोट तक चप्पे-चप्पे में लोगों को तलाश किया जा रहा है। इस बीच एक दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नेपाल में आई बाढ़ के बाद आई तबाही में रसुवा और नुवाकोट इलाके में लगभग 600 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं।
कहां कितने बच्चे लापता?
स्थानीय सरकारों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जो आंकड़े जुटाए गए हैं उसके अनुसार, रसुवा में करीब 280 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, नुवाकोट में करीब 300 से 350 बच्चों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ लापता छात्रों का पता लगा है लेकिन जिले में कम से कम 300 छात्र लापता हैं। रसुवा में 16 शिक्षक
और नुवाकोट में छह शिक्षक भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने बताया था कि बाढ़ के कारण रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में 22 स्कूल प्रभावित हुए थे। इनमें से 12 स्कूल पूरी तरह तबाह हो गये थे।
अब तक कितनी मौतें?
नेपाल में आई इस भयंकर बाढ़ से अब तक 1283 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5 हजार से ज्यादा लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस आपदा के बाद से अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। सेना के सामने सबसे बड़ी चुनौती नेपाल के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनलों में फंसे कर्मचारी हैं जिनसे अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। सेना के जवान सुरंगों से मलबा हटा रहे हैं। जवानों की कोशिश है कि किसी तरह अंदर फंसे लोगों तक पहुंचा जाए जिससे उन्हें दूसरी जिंदगी मिल सके।
नेपाल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को एक चमत्कार भी देखने को मिला है। आपदा के 10वें दिन 2 लोगों को टनल से सुरक्षित निकाला गया है। जानकारी के अनुसार, त्रिशूली पावर प्रोजेक्ट की टनल से मजदूर को सुरक्षित निकाला गया है। बता दें कि प्रोजेक्ट की सुरंगों में भारी मलबा और कीचड़ भरा हुआ है
ये भी पढ़ें- आस टूट गई… लापता अपनों के पुतले जलाकर हो रहा अंतिम संस्कार, नेपाल से आईं कलेजा चीर देने वाली तस्वीरें
नेपाल में तबाही के बाद अब तक कितने शव बरामद हुए? कितने लोग लापता हैं? सामने आया लेटेस्ट आंकड़ा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.