यह संशोधित रिजल्ट PwD (दिव्यांग) प्रमाणपत्र अपलोड करने में हुई गलती के बाद जारी किया गया है। हालांकि, राउंड 1 में आवंटित सीटों की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
mcc.nic.in पर करें डाउनलोड डाउनलोड
MBBS, BDS और BSc Nursing पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद ही आवंटित कॉलेज या संस्थान से संपर्क करें।
आगे क्या करना होग
बता दें कि इस रिजल्ट में ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस और ESIC इंस्टीट्यूशंस की सीटें शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों को कॉलेज में सीट अलॉट की गई है, उन्हें अब वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया का पूरा करना होगा। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ 22 से 31 अगस्त, 2026 के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। जारी प्रोविजनल रिजल्ट के अनुसार टॉप रैंक वाले छात्रों ने एम्स दिल्ली को चुना है। जनरल कैटेगरी के लिए क्लोजिंग रैंक 52 दर्ज की गई है।
बता दें कि MCC ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू की थी, जो 18 अगस्त तक चली।
NEET UG 2026 काउंसलिंग: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “NEET UG Round 1 Seat Allotment” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां NEET UG राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक, आवंटित कोटा, संस्थान, कोर्स, आवंटित कैटेगरी, उम्मीदवार की कैटेगरी और सीट अलॉटमेंट स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
NEET UG 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के बाद कॉलेज या संस्थान में रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी और जरूरी संख्या में फोटोकॉपी पहले से तैयार रखें।
MCC NEET 2026 सीट अलॉटमेंट लेटर
NEET UG 2026 स्कोरकार्ड
NEET UG एडमिट कार्ड
कक्षा 10 का प्रमाणपत्र
कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
वैध फोटो पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
कैटेगरी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
PwD प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
सीट अलॉटमेंट के बाद क्या विकल्प होंगे?
NEET UG राउंड 1 में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों के पास सीट स्वीकार करने के अलावा आगे की काउंसलिंग में सीट अपग्रेड कराने के विकल्प भी होते हैं।
यदि उम्मीदवार आगे के राउंड में बेहतर सीट का विकल्प खुला रखना चाहते हैं, तो वे “Float” विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, “Freeze” विकल्प चुनने पर उम्मीदवार मौजूदा आवंटित सीट को स्वीकार कर लेते हैं और आगे के राउंड में सीट अपग्रेड की प्रक्रिया में शामिल नहीं होते।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.