मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेते ही डेल स्टेन को को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पछाड़ दिया है। स्टार्क की एंट्री अब टॉप-10 गेंदबाजों में हो गई है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाज
मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ अपना 107वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने अपने रेड बॉल करियर में अभी तक 26.32 की औसत के साथ यह 440 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 58 रन खर्च कर 7 विकेट का रहा है। स्टार्क इस लिस्ट में जगह बनाने वाले 5वें तेज गेंदबाज हैं।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 800 विकेट चटकाए थे। वहीं बतौर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में 704 शिकार किए थे।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की इस लिस्ट में दो भारतीय अनिल कुंबले और आर अश्विन हैं।
मिचेल स्टार्क का 5 विकेट हॉल
मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदबाजी का असर मैच की पहली गेंद से ही दिखा। उन्होंने बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम को मैच की पहली गेंद पर प्लैटिनम डक पर आउट किया।
इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में बैक टू बैक दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद गेंद पर उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर तंजीद हसन को 0 पर आउट किया, इसके बाद उन्होंने कप्तान नजीमउल हुसैन शांतो को गोल्डन डक पर अपना शिकार बनाया।
स्टार्क को चौथी सफलता पारी के 5वें ओवर में मोमिनुल हक के रूप में मिली, जो 9 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं 7वें ओवर में उन्होंने लिटन दास को आउट किया, जो भी 0 पर आउट हुए। बांग्लादेश के 5 में से 4 बल्लेबाज बिना खाता ही पवेलियन लौट चुके हैं।
मिचेल स्टार्क ने अपना यह 5 विकेट हॉल 42 मिनट और 22 गेंदों में पूरा किया।
स्टार्क ने अपने पहले स्पेल में 6 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 मेडन शामिल थे। उन्होंने इस दौरान मात्र 5 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.